कार्यालय प्रतिनिधि की रिपोर्ट वाराणसी
वाराणसी: भारत सरकार के युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय की ‘मेरा युवा भारत’ (MY Bharat) के तत्वावधान में आयोजित विकासखंड स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का भव्य समापन हुआ। जिला युवा अधिकारी यतेन्द्र सिंह के कुशल मार्गदर्शन में आयोजित इस दो-दिवसीय खेल महाकुंभ में वाराणसी की ग्रामीण प्रतिभाओं ने अपनी खेल क्षमता का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।
मैदान पर हुए कड़े मुकाबलों में खिलाड़ियों ने उत्साह के साथ भाग लिया।
कबड्डी: रोमांचक फाइनल मुकाबले में बर्थरा की टीम विजेता रही, जबकि पलकाहा की टीम उपविजेता (द्वितीय स्थान) रही।
200 मीटर दौड़ (पुरुष वर्ग): रोहित ने प्रथम, आकाश ने द्वितीय और निखिल ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
200 मीटर दौड़ (महिला वर्ग): खुशी प्रथम, अंजलि द्वितीय और अभिषिक्षा तृतीय स्थान पर रहीं।
400 मीटर दौड़: अस्मिता ने प्रथम, शालू ने द्वितीय और नीतू ने तृतीय स्थान हासिल किया।
बैडमिंटन: पुरुष वर्ग में आकाश प्रसाद गोंड और महिला वर्ग में मीनू यादव ने खिताब जीता। उपविजेता क्रमशः विवेक और प्रीति गोंड रहे।
पूरे कार्यक्रम का सफल और ऊर्जावान संचालन बरखा और प्रियंका द्वारा किया गया। समापन समारोह के मुख्य अतिथि माननीय विधायक त्रिभुवन राम जी रहे। उन्होंने अपने व्यस्त कार्यक्रम से समय निकालकर युवा खिलाड़ियों के बीच पहुँचकर उनका मनोबल बढ़ाया। विधायक जी ने विजेताओं को मेडल और प्रमाण पत्र प्रदान करते हुए कहा कि ऐसे आयोजनों से ग्रामीण प्रतिभाओं को राष्ट्रीय स्तर तक पहुँचने का आधार मिलता है। उनके प्रेरणादायी शब्दों ने खिलाड़ियों में नई ऊर्जा का संचार किया।इस गरिमामयी अवसर पर कई उच्च स्तरीय प्रशानिक व्यक्ती भी जिसमे नायक तहसीलदार सदर, थाना प्रभारी और लेखापाल शक्ति कौशल, अन्य लेखापाल, बाबी यादव विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। कार्यक्रम के सफल समापन पर हरियाडीह की युवा नए मंडल अध्यक्ष प्रियंका कुमारी ने कोच, स्वयं सेवकों और सभी खेल प्रेमियों और प्रतिभागियों के प्रति कृतज्ञता व्यक्त की। उन्होंने कहा कि किसी भी सफल आयोजन का समापन उन सभी हाथों का आभार माने बिना अधूरा है जिन्होंने इसमें अपना निस्वार्थ सहयोग दिया है।