Follow us on

लोकबंधु राजनारायण की पुण्यतिथि पर शुरुआती कर्मभूमि बी एच यू में आयोजित हुई गोष्ठी

Share this post:

आज दिनांक 31 दिसम्बर 2025 दिन बुधवार को लोकबंधु राजनारायण की पुण्यतिथि पर बी एच यू के कला संकाय के प्रांगण में एक वैचारिक गोष्ठी आयोजित की गयी। 

मुख्य वक्ता बी एच यू छात्रसंघ के पूर्व महामंत्री डॉ सूबेदार सिह ने कहा कि अपने जीवन के अंतिम दिनो अगस्त 1986 में हम सभी छात्र नेता छात्रसंघ के सवाल पर जेल में बंद हो गए थे । वह जीवन के अंतिम वर्ष में भी वह हम लोगो से मिलने जेल पहुचे और हम लोग की सुपर क्लास की व्यवस्था जिलाधिकारी वाराणसी से कह कर करवाई। उसी वर्ष जब उनके निधन का समाचार जेल में मिला पूरा जेल के कैदी उस दिन खाना नही खाये और मालवीय जी के बाद बनारस की सबसे बड़ी शवयात्रा राजनारायण जी की रही। राजनारायण जी भारत के एक ऐसे नेता थे जो राष्ट्रीय सवालो के साथ- साथ स्थानीय सवालो पर सँघर्ष तो छेड़ ही देते थे साथ ही राजनीतिक लड़ाई लड़ने वाले कार्यकर्ताओ के हितों के लिए किसी हद तक टकराने से भी परहेज नही करते।दूसरे प्रमुख वक्ता पूर्व मंत्री डॉ बहादुर सिह यादव के कहा कि लोहिया के बाद अगर किसी नेता ने समाजवादी आंदोलन को पूरे देश मे खड़ा करने का काम किया उसका नाम राजनारायण है। दलितों को विश्वनाथ मंदिर में प्रवेश कराना हो या चौधरी चरण सिह को प्रधानमंत्री बनवाना। यही नही रामनरेश यादव जैसे साधारण कार्यकर्ता को उत्तर प्रदेश का मुख्यमंत्री बनवाने का काम भी उन्होंने किया। उत्तर हो या दक्षिणी लोहिया के समाजवाद के सिद्धांत को प्रसारित करने के लिए वह रामास्वामी पेरियार के खिलाफ भी समता मूलक समाज स्थापना के लिए आंदोलन खड़ा किया जिससे पेरियार भी प्रभावित हुए।अध्यक्षता करते हुए समाजवादी नेता राजेश यादब सीर ने कहा कि राजनारायण जी जमीदार घर मे पैदा होकर भी गरीबो , दलितों, पिछडो, महिलाओं की हकों की लड़ाई आजीवन लड़ते रहे।अन्य वक्ता मोहन सिह, डॉ विपिन सिह ,डॉ आशीष सिह, डॉ अमित मौर्या एवं छात्र नेता शिवांश सिह रहे।संचालन डॉ शम्मी कुमार सिह ने किया।इस अवसर पर संजय यादव , अरविंद यादव , अनुभव पांडेय सहित कई छात्र मौजूद रहे ।

लेखक के बारे में

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

मौसम अपडेट

राशिफल

0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x