Follow us on

उपजिलाधिकारी ज्योति चौरसिया नए साल के मौके पर कस्तूरबा विद्यालय पहुंची छात्राओं संग केक काटी और मिष्ठान वितरण

Share this post:

सलीम मंसूरी की रिपोर्ट जमानिया 

जमानियां। उपजिलाधिकारी ज्योति चौरसिया नए साल के मौके पर कस्तूबा विद्यालय हेतिमपुर पहुंचकर छात्राओं के संग केक काटी इसके साथ ही छात्राओं में मिठाई वितरण किया। बताया जाता है। कि उपजिलाधिकारी एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय की छात्राओं के संग केक काटी इस दौरान सभी छात्राओं में मिठाई वितरण कर नव वर्ष को हर्षौल्लास के साथ मनाया। इस दौरान महिला शिक्षिकाओं में भी मिठाई का वितरण किया। आयोजितकार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य बालिकाओं के संवाद कौशल और व्यक्तित्व विकास को प्रोत्साहित करना था। छात्राओं ने उपजिलाधिकारी से अपनी पढ़ाई, भविष्य की योजनाओं और दैनिक गतिविधियों से संबंधित सवाल पूछे। उन्हें तहसील मुख्यालय के शीर्ष अधिकारी उपजिलाधिकारी ज्योति चौरसिया से सीधे मार्गदर्शन प्राप्त करने का अवसर मिला। इस दौरान छात्राओं ने अपनी रचनात्मकता का प्रदर्शन भी किया। कक्षा परियोजना के तहत छात्राओं ने उपजिलाधिकारी का हार्दिक स्वागत किया। उक्त मौके पर उपजिलाधिकारी ज्योति चौरसिया ने सभी छात्राओं को मेहनत, आत्मनिर्भरता, आत्मविश्वास और लक्ष्य आधारित शिक्षा अपनाने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने बालिकाओं के सर्वांगीण विकास के लिए विद्यालय स्टाफ और बेसिक शिक्षा विभाग द्वारा किए जा रहे कार्यों की सराहना भी किया। उन्होंने कहा कि ऐसे कार्यक्रम से अपने विचार साझा करने और नेतृत्व क्षमता विकसित करने का महत्वपूर्ण अवसर प्रदान करने में सफल होता है। विजय कुमार आदि कर्मी मौजूद रहे।

लेखक के बारे में

खबरें और भी हैं...

शोक सूचना*अत्यंत दुःख के साथ सूचित किया जाता है कि हमारे छोटे भाई स्वर्गीय विजय कुमार गोंड, जो पर्यटक ट्रैवल्स वाहन चालक और क्षेत्र पंचायत सदस्य bdc थे, का गोरखपुर में हुई एक सड़क दुर्घटना में आकस्मिक निधन

Read More »

पुलिस आयुक्त कमिश्नरेट वाराणसी श्री मोहित अग्रवाल ने राजपत्रित अधिकारियों की गोष्ठी कर समयबद्ध विवेचना, अपराध नियंत्रण, सक्रिय पुलिसिंग एवं आगामी आयोजनों की तैयारियों की समीक्षा की तथा आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

Read More »

लाइव क्रिकट स्कोर

मौसम अपडेट

राशिफल

0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x