Follow us on

लालगंज थाना क्षेत्र के तेंदुआ खुर्द गांव में वृक्षारोपण के लिए गड्ढा खोदने गए वन विभाग के कर्मचारियों पर ग्रामीणों ने लाठी-डंडे व ईंट-पत्थर से हमला

Share this post:

मिर्जापुर-जिले में लालगंज थाना क्षेत्र के तेंदुआ खुर्द गांव में वृक्षारोपण के लिए गड्ढा खोदने गए वन विभाग के कर्मचारियों पर ग्रामीणों ने लाठी-डंडे व ईंट-पत्थर से हमल कर दिया। इस हमले में कई वनकर्मी गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई। वन कर्मियों से मिली तहरीर के आधार पर घायलों का इलाज कराने के साथ ही पुलिस कानूनी कार्रवाई में जुटी है।वन विभाग की टीम विभागीय भूमि पर वृक्षारोपण की तैयारी के तहत शुक्रवार की शाम गड्ढा खोदने का कार्य कर रही थी। इसी दौरान कुछ ग्रामीण मौके पर पहुंचे और कार्य का विरोध करने लगे। विरोध के दौरान विवाद इतना बढ़ गया कि ग्रामीणों ने वनकर्मियों पर लाठी-डंडे, ईंट-पत्थर से हमला कर दिया, जिससे कई कर्मचारी घायल हो गए।घायल वनकर्मियों को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया। वनकर्मियों का आरोप है कि संबंधित ग्रामीण वन विभाग की जमीन पर अवैध कब्जा करना चाहते थे, इसी कारण वृक्षारोपण कार्य का विरोध किया गया और जानलेवा हमला किया बाईट : वन कर्मी अचानक हुए हमले में घायल वन विभाग के कर्मचारियों ने लालगंज कोतवाली में तहरीर देकर आरोपियों के विरुद्ध कड़ी कानूनी कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है।बताया जा रहा है कि वनकर्मियों पर हमले का वीडियो सामने आया है। पुलिस वायरल वीडियो की भी जांच कर रही है और आरोपियों की पहचान की जा रही है। पुलिस का कहना है कि मामले में विधिक कार्रवाई की जा रही है तथा दोषियों को चिन्हित कर शीघ्र ही गिरफ्तार किया जाएगा। क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।

लेखक के बारे में

खबरें और भी हैं...

ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन उत्तरप्रदेश के ऊर्जावान प्रदेश अध्यक्ष श्री महेन्द्रनाथ सिंह के दिशानिर्देश पर वाराणसी के मंडल संरक्षक श्री तारकेश्वर सिंह ने तहसील अध्यक्षों को जिम्मेदारी देकर सम्मानित किया।

Read More »

लाइव क्रिकट स्कोर

मौसम अपडेट

राशिफल

0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x