वशिष्ठ गोड की रिपोर्ट वाराणसी
वाराणसी-आज दिनांक 09.01.2026 को थाना सिंधौरा पुलिस द्वारा मुखबिर की सूचना पर पलहीपट्टी चौराहे के पास से शादी का झांसा देकर एक युवती के साथ यौन संबंध बनाने तथा बाद में युवती द्वारा शादी की बात कहने पर अभियुक्त द्वारा शादी से इंकार करते हुए जान से मारने की धमकी देने के प्रकरण में पंजीकृत मु0अ0सं0–0004/2026, धारा 69, 351(2) बीएनएस से संबंधित अभियुक्त अनुज भारद्वाज पुत्र गोपाल प्रसाद, निवासी चंदापुर, थाना चोलापुर, पुलिस कमिश्नरेट वाराणसी, उम्र करीब 20 वर्ष, को गिरफ्तार किया गया।पूछताछ में प्रकाश में आया कि अभियुक्त द्वारा पीड़िता को विगत लगभग छह माह से प्रेम-जाल में फँसाकर शादी का झांसा देकर यौन संबंध बनाए जाते रहे। जब पीड़िता द्वारा शादी की बात कही गई, तो अभियुक्त ने शादी से इंकार करते हुए उसे जान से मारने की धमकी दी।
पीड़िता की तहरीर के आधार पर प्रभारी निरीक्षक थाना सिंधौरा, पुलिस कमिश्नरेट वाराणसी के आदेशानुसार अभियोग पंजीकृत कर अभियुक्त के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।