वरिष्ठ पत्रकार राजेंद्र गुप्ता
वाराणसी — चौक थाना व एसओजी की संयुक्त पुलिस टीम ने चौक थाना क्षेत्र में हुई तीन करोड़ के चोरी हुए आभूषण का 48 घण्टे मे पर्दाफाश कर पांच अभियुक्तों को मय चोरी के आभूषण सहित गिरफ्तार करने का सराहनीय कार्य किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से 20 गले के छोटे व बड़े हार पीली धातु की, कनौती 30 जोड़ी पीली धातु की,79 ने का दर पीले धातु का, 400 अंगूठी पीली धातु की, 69 मंगलसूत्र के छोटे बड़े लॉकेट पीले धातु की, 11जोड़ी बृजबाली पीले धातु की, 68 गुटी झुमका सहित कुल 2112 ग्राम के आभूषण (लागत कुल तीन करोड़) बरामद किया गया। गिरफ्तार किए गए अभियुक्तों का नाम क्रमशः दीपेश चौहान पुत्र अमरनाथ चौहान निवासी ग्राम बारी थाना मडियाहूं जिला जौनपुर, दूसरे का विकास बेनबंशी पुत्र रामदुलार बेनबंशी निवासी ग्राम मौथा थाना खानपुर जिला गाजीपुर, तीसरे का शुभम विश्वकर्मा पुत्र रामदुलार विश्वकर्मा निवासी ग्राम मौथा थाना खानपुर जिला गाजीपुर, चौथे का सैनुद्दीन अंसारी पुत्र अलाउद्दीन अंसारी निवासी ग्राम मौथा थाना खानपुर जिला गाजीपुर और पांचवें का नाम तारक घोराई पुत्र गोपाल घोराई निवासी ग्राम गोपालपुर थाना दासपुर जिला पश्चिमी मेदिनीपुर पश्चिम बंगाल बताया गया। पांचो अभियुक्तों को शुक्रवार को मीडिया के सामने पेश करते हुए पुलिस उपायुक्त अपराध सरवणन टी. ने बताया कि आवेदक द्वारा 6 जनवरी को सूचना दी गई की उसके फार्म में 5 जनवरी को चोरी हो गया है जिसमें करोड़ों रुपए के सोने के ज्वैलरी थे। इस संबंध में चोरी के आभूषण का खुलासा करने के लिए एसीपी दशाश्वमेघ डॉक्टर अतुल अंजान त्रिपाठी के नेतृत्व में प्रभारी निरीक्षक दिलीप कुमार मिश्रा की पुलिस टीम गठित की गयी। थाना चौक व एसओजी की संयुक्त पुलिस टीम द्वारा घटनास्थल के आसपास के सीसी फुटेज का अवलोकन करते हुए सर्विलांस व मुखबिर की सूचना पर पांचों अभियुक्तों को बेनिया कूड़ा खाना चौक व कैण्ट मालगोदाम के पास से गिरफ्तार कर लिया गया। उनके कब्जे से चोरी किया सारा आभूषण बरामद कर लिया गया। गिरफ्तार किए गए अभियुक्तों को भा0द0वि0 की धारा 305 ए बीएनएस के अन्तर्गत मुकदमा पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही करते हुए जेल भेजा गया।इस आभूषण चोरी का सराहनीय पर्दाफाश करने वाली पुलिस टीम को पुलिस आयुक्त मोहित अग्रवाल द्वारा उत्साहवर्धन के लिए एक लाख रुपए का बतौर पुरस्कार देने की घोषणा किया गया।गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में एसीपी दशाश्वमेध डॉक्टर अतुल अंजान त्रिपाठी, कां0 श्यामू, कां0 अमित कुमार, चौक प्रभारी निरीक्षक दिलीप कुमार मिश्रा, उ0नि0 पुष्कर दूबे, उ0नि0 प्रणव पाण्डेय, उ0नि0 प्रकाश सिंह चौहान, उ0नि0 आलोक कुमार यादव, उ0नि0 भरत पाण्डेय, हे0का0 दिलीप सिंह,का0 मानवेन्द्र सिंह,का0 भोलू खरवार,का0 कुंवर बहादुर सिंह,एसओजी व सर्विलांस से उ0नि0 गौरव कुमार सिंह प्रभारी एसओजी,हे0का0 चन्द्रभान यादव,का0 पवन तिवारी,का0 मयंक त्रिपाठी,का0 दिनेश कुमार, का0 मनीष बघेल,का0 अंकित मिश्रा,का0 रामाशंकर यादव,का0 आलोक मौर्य, सर्विलांस से हे0का0 सन्तोष पासवान,का0 अश्वनी कुमार सिंह,का0 प्रशान्त तिवारी आदि शामिल रहे।