Follow us on

10 जनवरी 2026 को स्थानीय महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ महाराजा (डॉ०) विभूति नारायण सिंह

Share this post:

10 जनवरी 2026 को स्थानीय महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ महाराजा (डॉ०) विभूति नारायण सिंह परिर गंगापुर वाराणसी की राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) इकाईयों द्वारा आज ‘विश्व हिंदी दिवस’ के अवसर पर एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों के बीच हिंदी भाषा के महत्व को बढ़ावा देना और वैश्विक स्तर पर इसकी बढ़ती लोकप्रियता से अवगत कराना था।

कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि डॉ० मनोज कुमार सोनकर सहायक आचार्य हिंदी के द्वारा दिवस परिचय के साथ किया गया।

​ इस अवसर पर स्वयंसेवकों के लिए भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता का विषय ‘हिंदी वैश्विक संपर्क की भाषा’ और ‘आधुनिक भारत में हिंदी की प्रासंगिकता’ रखा गया था।

​ कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे परिसर प्रभारी डॉ०मनीष कुमार सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि “हिंदी केवल एक भाषा नहीं, बल्कि हमारी संस्कृति की संवाहक है। आज तकनीकी और डिजिटल युग में हिंदी वैश्विक स्तर पर अपनी सशक्त पहचान बना रही है।”वक्ता के रूप में डॉ० अवनीश कुमार सिंह ने भी अपना व्याख्यान प्रस्तुत किया। कार्यक्रम का संचालन कार्य क्रम अधिकारी डॉ०राम प्रकाश सिंह यादव ने किया। इस कार्यक्रम में कार्यक्रम अधिकारी डॉ०रमेश मिश्रा एवं कार्यक्रम अधिकारी डॉ० राजेश कुमार ने भी संबोधित किया।स्वागत भाषण कार्यक्रम अधिकारी श्री सुमित कुमार घोष तथा धन्यवाद ज्ञापन कार्यक्रम अधिकारी डॉ०महेश कुमार के द्वारा किया गया।

​ कार्यक्रम के अंत में कार्यक्रम अधिकारी डॉ० अर्चना पाण्डेय द्वारा सभी स्वयंसेवकों / स्वयं सेविकाओ ,कार्यक्रम अधिकारियोंऔर शिक्षकों को अपने दैनिक जीवन में हिंदी के प्रयोग को प्राथमिकता देने और इसके गौरव को अक्षुण्ण बनाए रखने की शपथ दिलाई गई।

लेखक के बारे में

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

मौसम अपडेट

राशिफल

0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x
Verified by MonsterInsights