दिव्या प्रकाश गुप्ता की रिपोर्ट वाराणसी*थाना कैंट परिसर में कार्यरत सफाई कर्मियों की समस्या को गंभीरता से लेते हुए प्रभारी निरीक्षक शिवाकांत मिश्रा ने मानवीय पहल करते हुए उनके बीच अच्छी गुणवत्ता वाले कंबल व गर्म कपड़ों का वितरणकिया। ठंड के मौसम में थाना परिसर और पुलिस आवासों की सफाई से जुड़े पुरुष व महिला सफाईकर्मियों ने अवगत कराया था कि उनके पास मौजूद कंबल ठंड से बचाव के लिए पर्याप्त नहीं हैं*।
सफाईकर्मियों की इस व्यथा को सुनते ही इंस्पेक्टर शिवाकांत मिश्रा ने तत्काल व्यवस्था कराते हुए उनके लिए बेहतर गुणवत्ता के कंबल और गर्म कपड़े उपलब्ध कराए। वितरण के दौरान उन्होंने कहा कि कर्तव्य निर्वहन में लगे हर कर्मी की सुरक्षा और स्वास्थ्य का ध्यान रखना प्रशासन की प्राथमिक जिम्मेदारी है।इस पहल से सफाईकर्मियों में संतोष और उत्साह देखने को मिला। उन्होंने प्रभारी निरीक्षक के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस सहयोग से कड़ाके की ठंड में उन्हें राहत मिलेगी।