Follow us on

आल इंडिया इंग्लिश टीचर्स एसोसिएशन के तत्वावधान में आयोजित त्रिदिवसीय 68वें राष्ट्रीय अधिवेशन का शुभारम्भ

Share this post:

वाराणसी। महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ में आल इंडिया इंग्लिश टीचर्स एसोसिएशन के तत्वावधान में आयोजित त्रिदिवसीय 68वें राष्ट्रीय अधिवेशन का शनिवार को शुभारंभ हुआ। गांधी अध्ययनपीठ में आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ काशी विद्यापीठ के कुलपति प्रो. आनन्द कुमार त्यागी, एसोसिएशन के जेनेरल सेक्रेटरी प्रो. विकास शर्मा, चेयरमेन प्रो. शिव कुमार यादव, लोकल सेक्रेटरी प्रो. निशा सिंह सहित अन्य गणमान्य अतिथियों ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्जवलन कर किया। अधिवेशन के संरक्षक कुलपति प्रो. आनन्द कुमार त्यागी ने राष्ट्रीय अधिवेशन को सराहा और इंटेलिजेंस पर अपना उद्बोधन दिया। जेनेरल सेक्रेटरी प्रो. विकास शर्मा द्वारा एसोसिएशन के बारे में एवं अंग्रेजी शिक्षकों के गुणवत्ता पर एक परिचयात्मक संभाषण प्रस्तुत किया। 

इसके बाद रॉक पेबल्स एवं साइबर लिटरेचर के साथ एसोसिएशन जर्नल का पुस्तक लोकार्पण अतिथियों द्वारा किया गया। कार्यक्रम में लाइफ टाईम अचीवमेन्ट अवार्ड प्रो. सुशीला सिंह, डॉ. उर्मिला, प्रो. ज्ञान सिंह गौतम, डॉ. ए.के. धवन को प्रदान किया गया। इस मौके पर प्रो. मकरंद परांजपे, डॉ. संगीता गुप्ता, डॉ. प्रतनीक बनर्जी, प्रो. वाणीव्रत महंता, प्रो. जे.के. वर्मा आदि ने अपने व्यक्तव्य दिया। स्वागत एसोसिएशन के चेयरमेन प्रो. शिव कुमार यादव, संचालन डॉ. आरती विश्वकर्मा, डॉ. अराधना सिंह व डॉ. किरण सिंह एवं धन्यवाद ज्ञापन लोकल सेक्रेटरी व अंग्रेजी विभाग की विभागाध्यक्ष प्रो. निशा सिंह ने किया।

लेखक के बारे में

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

मौसम अपडेट

राशिफल

0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x
Verified by MonsterInsights