Follow us on

तीन-दिवसीय लिट फेस्ट 30 को होटल ताज मे होगा आगाज- दीपक मधोक

Share this post:

वरिष्ठ पत्रकार राजेंद्र गुप्ता वाराणसी

वाराणसी — तीन दिवसीय बनारस लिट फेस्ट काशी कला उत्सव का शुभारम्भ 30 जनवरी 2026 को होगा।यह 30 जनवरी शुरू होकर 01 फरवरी तक आयोजित किया जाएगा। इस उत्सव की सारी तैयारियां अंतिम चरण में हैं। उक्त जानकारी आयोजन समिति के अध्यक्ष दीपक मधोक ने शनिवार को बनारस क्लब मे आयोजित पत्रकार वार्ता के दौरान कही। उन्होंने बताया कि पहली प्रेस कांफ्रेंस के पश्चात उत्सव में सहभागिता करने वाले प्रतिष्ठित अतिथियों की प्रारंभिक सूची सार्वजनिक की गई थी। जिसे मीडिया एवं साहित्यिक बौद्धिक जगत से व्यापक सराहना मिली। दूसरी प्रेस वार्ता में आयोजकों ने स्पष्ट किया सूची निरंतर विस्तारित हो रही है और राष्ट्रीय अंतरराष्ट्रीय जगत की अनेक प्रतिष्ठित साहित्यिक एवं बौद्धिक हस्तियों ने उत्सव में सहभागिता की पुष्टि कर दी है। उन्होंने बताया कि बनारस लिट फेस्ट मे काशी साहित्य कला उत्सव केवल एक साहित्यिक आयोजन नहीं बल्कि भाषा, समाज, साहित्य, कला, संगीत, लोक परंपरा, शास्त्रीय चेतना, विचार, शिक्षा, विज्ञान तकनीक और समकालीन विमर्श का समन्वित उत्सव है। इस उत्सव में देश-विदेश से ढाई सौ से अधिक लेखक, कवि, कलाकार, विचारक, पत्रकार, शिक्षाविद, विशिष्ट अतिथि एवं सांस्कृतिक प्रतिनिधि हिस्सा लेंगे। इस उत्सव का आयोजन 30 जनवरी से 01 फरवरी तक होटल ताज वाराणसी में किया गया है।यह सबके प्रवेश के लिए नि:शुल्क खुला रहेगा।इस उत्सव में अनेक ख्यातिप्राप्त चित्रकार, कलाकार, छायाकार, शिल्पकार के साथ ही काशी पूर्वांचल और देश के विभिन्न हिस्सों से जुड़े अनेक वरिष्ठ एवं युवा रचनाकार, लोक कलाकार, रंगकर्मी, संगीतज्ञ और नवोदित प्रतिभाएं भी मंच साझा करेंगे। अवधेश प्रधान,व्योमेश शुक्ला, श्री प्रकाश शुक्ला, प्रभात मिश्रा और अनेक स्थानीय लेखक भी हिस्सा लेंगे।

लेखक के बारे में

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

मौसम अपडेट

राशिफल

0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x
Verified by MonsterInsights