Follow us on

लक्सा पुलिस ने 38 शीशी अवैध शराब के साथ एक अभियुक्त को किया गिरफ्तार 

Share this post:

वरिष्ठ पत्रकार राजेंद्र गुप्ता

वाराणसी — जनपद में अवैध शराब, गांजा, हेरोइन आदि की तस्करी पर अंकुश लगाए जाने हेतु चलाए जा रहे अभियान के दौरान पुलिस उपायुक्त काशी जोन कमिश्नरेट गौरव बंशवाल व पुलिस उपायुक्त अपराध सरवणन टी. के निर्देशन में तथा सहायक पुलिस आयुक्त दशाश्वमेध डॉक्टर अतुल अंजान त्रिपाठी के नेतृत्व में गठित प्रभारी निरीक्षक लक्सा राजू कुमार की पुलिस टीम द्वारा मुखबिर की सूचना पर एक शराब तस्कर को लालकुटी व्यायामशाला के पास से शनिवार को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने उसके कब्जे से 38 शीशी अवैध शराब बरामद किया। अभियुक्त का नाम अरुण शर्मा पुत्र स्व. मदन शर्मा निवासी औरंगाबाद लक्सा वाराणसी बताया गया। अभियुक्त के संबंध में प्रभारी निरीक्षक लक्सा राजू कुमार ने बताया कि जरिये मूखबिर सूचना मिली कि एक व्यक्ति लाल कोठी व्यायाम शाला के पास एक सफेद प्लास्टिक के झोले में शराब बेच रहा है। तभी पुलिस ने सक्रियता दिखाते हुए मौके पर पहुंचकर उक्त शराब तस्कर को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस द्वारा अभियुक्त को भा0द0वि0 की‌ धारा 60 आबकारी अधिनियम के अन्तर्गत मुकदमा पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही करते हुए जेल भेजा गया। गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक लक्सा राजू कुमार, उ0नि0 सुधाकर राय, उ0नि0 करमबीर चन्द राय आदि शामिल रहे।

लेखक के बारे में

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

मौसम अपडेट

राशिफल

0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x
Verified by MonsterInsights