Follow us on

Share this post:

सुकन्या सिंह की रिपोर्ट वाराणसी                        वाराणसी – पुलिस लाइन में गणतंत्र दिवस की तैयारियाँ जोर-शोर से आरंभ, महिला उप निरीक्षक व महिला आरक्षी कर रही हैं उत्साह से अभ्यास । पुलिस आयुक्त कमिश्नरेट वाराणसी श्री मोहित अग्रवाल द्वारा निरीक्षण कर दिए परेड को भव्य व आकर्षक बनाने के निर्देश ।2. गणतंत्र दिवस परेड हेतु कुल 14 टोलियों का गठन किया गया है, साथ ही परेड में घुड़सवार टोली की भी सहभागिता रहेगी।3. गणतन्त्र दिवस की परेड के मार्चपास्ट में महिला पुलिसकर्मियों की सभी टोलियाँ बनाई जाएगी ।4. सांस्कृतिक कार्यक्रम का मुख्य थीम देशभक्ति के साथ महिला सशक्तिकरण होगा । सांस्कृतिक कार्यक्रम में नुक्कड़ नाटक के माध्यम से महिला सशक्तिकरण का संदेश दिया जाएगा ।5. परेड के दौरान पुलिसकर्मियों के अनुशासन, टर्नआउट तथा आचरण को सर्वोच्च स्तर पर बनाए रखने के निर्देश देते हुए सख्त अनुपालन सुनिश्चित करने पर विशेष बल दिया गया।6. सभी संबंधित अधिकारियों को आपसी समन्वय के साथ निरंतर मॉनिटरिंग सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए, जिससे गणतंत्र दिवस कार्यक्रम गरिमामय, सुरक्षित एवं सुव्यवस्थित रूप से सम्पन्न हो सके।7. गणतंत्र दिवस के दृष्टिगत सुरक्षा मानकों, आवागमन व्यवस्था एवं भीड़ प्रबंधन की समीक्षा की गई तथा चिन्हित कमियों में सुधार हेतु आवश्यक एवं प्रभावी निर्देश दिए गए।8. परेड उपरांत पुलिस आयुक्त महोदय द्वारा पुलिस लाइन के आवासीय क्षेत्र का भ्रमण कर साफ-सफाई, रखरखाव एवं मूलभूत सुविधाओं की स्थिति का निरीक्षण किया गया।9. निरीक्षण के दौरान निर्धारित स्थान पर कूड़ा न फेंकने वालों को चिन्हित कर मिसाल के तौर पर उनके विरुद्ध कार्यवाही के निर्देश दिए गए ।10. निरीक्षण के दौरान क्षतिग्रस्त बाउंड्री का शीघ्र मरम्मत कराने के निर्देश दिए गए ।आज दिनांक 14-01-2026 को पुलिस आयुक्त कमिश्नरेट वाराणसी श्री मोहित अग्रवाल द्वारा परेड की तैयारियों का निरीक्षण कर इसे भव्य, आकर्षक एवं अनुशासित बनाने के निर्देश दिए गए। पुलिस लाइन में गणतंत्र दिवस की तैयारियाँ जोर-शोर से जारी हैं, जहाँ महिला उप निरीक्षक एवं महिला आरक्षी उत्साहपूर्वक अभ्यास कर रही हैं। परेड हेतु 14 टोलियों के साथ घुड़सवार टोली की सहभागिता रहेगी तथा मार्चपास्ट में महिला पुलिसकर्मियों की टोलियाँ सम्मिलित होंगी। सांस्कृतिक कार्यक्रमों में देशभक्ति के साथ महिला सशक्तिकरण (Mission Shakti) थीम पर नुक्कड़ नाटक के माध्यम से संदेश दिया जाएगा। सुरक्षा, आवागमन, भीड़ प्रबंधन, अनुशासन, टर्नआउट एवं आपसी समन्वय की समीक्षा कर आवश्यक निर्देश दिए गए। निरीक्षण उपरांत पुलिस लाइन के आवासीय क्षेत्र में साफ-सफाई, रखरखाव, कूड़ा फेंकने पर कार्रवाई तथा क्षतिग्रस्त बाउंड्री की शीघ्र मरम्मत के निर्देश दिए गए, ताकि कार्यक्रम गरिमामय, सुरक्षित एवं सुव्यवस्थित रूप से सम्पन्न हो सके। इस दौरान दौरान पुलिस उपायुक्त लाइन श्री प्रमोद कुमार, अपर पुलिस उपायुक्त/सहायक पुलिस आयुक्त लाइन डॉ0 ईशान सोनी, ACP(U/T) मानसी दहिया एवं अन्य अधिकारी/कर्मचारीगण उपस्थित रहे

लेखक के बारे में

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

मौसम अपडेट

राशिफल

0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x