Follow us on

टास जीतकर काशी नाइट राइडर्स ने 12 ओवरों में 06 विकेट खोकर बनाया 145 रन 

Share this post:

वरिष्ठ पत्रकार राजेंद्र गुप्ता 

वाराणसी — सेंट्रल जेल वाराणसी में चल रहे जेल प्रीमियर लीग- 2026 की प्रतियोगिता में दूसरे दिन वाराणसी जेल सुपर किंग्स व काशी नाइट राइडर्स के बीच मैच खेला गया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए काशी नाइट राइडर्स के खिलाड़ी निर्धारित 12 ओवरों में छ: विकेट खो कर 145 रनों का स्कोर खड़ा किया। हालांकि काशी नाइट राइडर्स की शुरुआत अच्छी नहीं रही। शुरुआती बल्लेबाजों के आउट हो जाने के बाद पांचवें स्थान पर बल्लेबाजी करने आए दीपक यादव ने कुल 18 बालों पर 51 रनो की‌ नाबाद पारी खेलते हुए वाराणसी जेल सुपर किंग्स के सामने 146 रनों का स्कोर रखा। जिसके जवाब में वाराणसी जेल सुपर किंग्स 12 ओवरों में 119 रन ही बना सकी। वाराणसी जेल सुपर किंग्स की तरफ से बृजेश निषाद का सर्वाधिक स्कोर 11 बालों में 27 रन था। काशी नाइट राइडर्स की तरफ से मोईन उर्फ कालिया ने चार ओवरों में 29 रन देकर तीन विकेट झटके। मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दीपक यादव (51 रन व दो ओवरों में 05 देकर एक विकेट) को दिया गया। कल का मैच सेंट्रल जेल चैलेंजर्स व फ्रीडम फाइटर्स रॉयल्स के बीच खेला जाएगा। इस अवसर पर वरिष्ठ जेल अधीक्षक राधा कृष्ण मिश्रा, डिप्टी जेलर अखिलेश कुमार, डिप्टी जेलर अखिलेश कुमार मिश्रा, अमित कुमार वर्मा, अशोक कुमार राय, किशन सिंह वल्दिया, राजा बाबू, अयोध्या प्रसाद एवं अन्य अधिकारीगण उपस्थितरहे

लेखक के बारे में

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

मौसम अपडेट

राशिफल

0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x
Verified by MonsterInsights