सलीम मंसूरी की रिपोर्ट जमानिया
जमानियां। मकर संक्रांति का पर्व गुरुवार को धार्मिक रीति-रिवाज और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। जिसके चलते सुबह से ही मंदिरों में श्रद्धालुओं की पूजा पाठ के लिए भीड़ उमड़ी एवं गरीब, बेसहारा लोगों में पुण्य दान किया। बताया जाता है। कि 14 जनवरी के स्थान पर 15 जनवरी यानि गुरुवार को मकर संक्रांति का पर्व धार्मिक रीति-रिवाज और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। जिसके चलते सुबह से ही पक्का बलुआ घाट, सतुआनी घाट, बडेसर घाट, मुनान घाट सहित आसपास के गंगा नदी घाट पर श्रद्धालुओं की भीड़ स्नान के लिए उमड़ पड़ी। स्नान के साथ पूजा पाठ के लिए आसपास की मंदिरों में श्रद्धालुओं की भीड़ लगी रही। और इसके साथ ही श्रद्धालुओं ने दिल खोलकर दान-पुण्य किया। इसके अलावा जगह-जगह कार्यक्रमों में खिचड़ी का प्रसाद भी वितरित किया गया।
मकर संक्रांति पर्व के अवसर पर गुरुवार को सेंट्रल पब्लिक स्कूल प्रबंधक रेशु जलान के सौजन्य सभी श्रद्धालुओं चाय पिलाने की व्यवस्था में पाठक के नेतृत्व में कर्मचारी गण लगे रहे। सबसे पहले श्रद्धालु गणों ने स्नान कर भगवान की स्तुति की और तिल, गुड़, लड्डू, कंबल, खिचड़ी सहित अन्य वस्तुओं का दान कर पुण्य लाभ कमाया। जिसके चलते कस्बा बाजार स्थित पक्का बलुआ घाट, सतुआनी घाट, मुनान घाट, चौधरी चरण सिंह पंप कैनाल बडेसर घाट के अलावा हरपुर घाट सहित मंदिरों में पूजा अर्चना करने के लिए श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा और श्रद्धालुओं ने विश्व शांति की कामना की। श्रद्धालुओं ने खिचड़ी का प्रसाद वितरित किया। जहां सैंकड़ों लोगों को प्रसाद वितरण किया गया। मकर संक्रांति पर्व पर श्रद्धालु जमानियां कस्बा बाजार स्थित पक्का बलुआ घाट गंगा नदी में डूबकी लगाते है। उक्त मौके पर एसडीएम ज्योति चौरसिया, क्षेत्राधिकारी अनिल कुमार, कोतवाली प्रभारी निरीक्षक रामसजन नागर, स्टेशन पुलिस चौकी इंचार्ज अश्वनी प्रताप सिंह, उपनिरीक्षक दिनेश सिंह, उपनिरीक्षक भूपेशचंद्र, कंपनी कमांडर रविकांत सिंह, सुधीर शुक्ला, मुकुल मिश्रा, आलोक तिवारी, दुर्गेश तिवारी, अभय तिवारी मय पुलिस कर्मियों के साथ सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए हुए है। गोताखोरों की टीम पक्का बलुआ घाट पर ड्यूटी लगाई गई है। इस दौरान उपजिलाधिकारी ज्योति चौरसिया, सीओ अनिल कुमार के द्वारा स्नान घाटों पर पहुंचकर औचक निरीक्षण किया। तथा गंगा घाट पर तैनात पुलिस कर्मियों को सुरक्षा संबंधी दिशा-निर्देश दिए।