Follow us on

श्री दुर्गेश स्पोर्टिंग क्लब द्वारा मकर संक्रांति के पर किया गया खिचड़ी वितरण

Share this post:

सुकन्या सिंह की रिपोर्ट वाराणसी

वाराणसी। श्री दुर्गेश स्पोर्टिंग क्लब (DSC), जिसकी स्थापना वर्ष 1978 में हुई, के सौजन्य से मकर संक्रांति के पावन पर्व के अवसर पर एवं माँ दुर्गा की असीम कृपा से प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी खिचड़ी वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है।यह सेवा कार्यक्रम दिनांक 15 जनवरी 2026, दिन गुरुवार को दुर्गाकुण्ड मंदिर के समीप प्रातः 8:00 बजे से प्रारंभ किया गया । कार्यक्रम का उद्देश्य पर्व के अवसर पर सर्वसाधारण को प्रसाद वितरण कर सामाजिक समरसता एवं सेवा भावना को प्रोत्साहित करना है।इस पुण्य आयोजन में मुख्य अतिथि शहर दक्षिणी से माननीय विधायक श्री नीलकंठ तिवारी जी उपस्थित रहें। विधायक श्री नीलकंठ तिवारी जी अपने हाथों से खिचड़ी का वितरण लोगो के बीच किया।क्लब के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं में क्षेत्रीय पार्षद अक्षयबर सिंह,रतनदेव सिंह,मदन मौर्य,मानवेंद्र प्रताप सिंह,राजीव शर्मा, धनेश्वर साहनी समिति व्यवस्थापक, नरेंद्र चौहान,और पूरे पदाधिगण,एवं समस्त सम्मानित नागरिक के साथ सफल आयोजन किया गया हैं।क्षेत्रीय पार्षद अक्षयबर सिंह ने बताया कि यहां पर विगत कई वर्षों से दुर्गाकुण्ड मंदिर के पास खिचड़ी का वितरण किया जाता रहा है इसमें हमारे मुख्य अतिथि माननीय विधायक नीलकंठ तिवारी जी का सहयोग हमेशा प्राप्त होता रहता है।क्लब के संस्थापक स्व. ओम प्रकाश सिंह (उमेश सिंह) की स्मृति में आयोजित इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं एवं आमजन बड़े ही उत्साह से सम्मिलित होते है।श्री दुर्गेश स्पोर्टिंग क्लब एवं क्षेत्रीय पार्षद अक्षयबर सिंह द्वारा समस्त नगरवासियों से विनम्र अनुरोध किया गया है कि वे आज के दिन आयोजित खिचड़ी वितरण कार्यक्रम में पहुंचकर प्रसाद ग्रहण करें और आयोजन को सफल बनाये 

लेखक के बारे में

खबरें और भी हैं...

शोक सूचना*अत्यंत दुःख के साथ सूचित किया जाता है कि हमारे छोटे भाई स्वर्गीय विजय कुमार गोंड, जो पर्यटक ट्रैवल्स वाहन चालक और क्षेत्र पंचायत सदस्य bdc थे, का गोरखपुर में हुई एक सड़क दुर्घटना में आकस्मिक निधन

Read More »

पुलिस आयुक्त कमिश्नरेट वाराणसी श्री मोहित अग्रवाल ने राजपत्रित अधिकारियों की गोष्ठी कर समयबद्ध विवेचना, अपराध नियंत्रण, सक्रिय पुलिसिंग एवं आगामी आयोजनों की तैयारियों की समीक्षा की तथा आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

Read More »

लाइव क्रिकट स्कोर

मौसम अपडेट

राशिफल

0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x