वाशिष्ठ गोंड की रिपोर्ट वाराणसी गोंडवाना गणतंत्र पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष माननीय तुलेश्वर सिंह मरकाम जी व प्रदेश अध्यक्ष सुक्खू सिंह मरावी जी के निर्देश में गोंडवाना गणतंत्र पार्टी के संस्थापक माननीय दादा हीरा सिंह मरकाम जी का जन्मोत्सव बड़े धूमधाम से कलेक्ट्रेट परिसर जौनपुर उत्तर प्रदेश में जिलाध्यक्ष अमरजीत गोंड जी के नेतृत्व मेंहजारों कार्यकर्ताओं के साथ मनाया गया जिसमें मुख्य वक्ता के रूप में एडवोकेट सतीश कुमार गोंड , विकास गोंड जिलाध्यक्ष (JSP) , आदित्य गोंड, समरजीत गोंड,गुलाबचंद गोंड,उदयराज गोंड,राजेश गोंड, चन्द्रभान गोंड,आदर्श गोंड,रामचन्दर गोंड,निखिल गोंड, आदि लोगों ने दादा हीरा सिंह मरकाम जी के जीवन शैली पर प्रकाश डाला जिसमें लोगों ने संकल्प लिया कि दादा हीरा सिंह मरकाम जी के मार्गदर्शन में गोंडवाना गणतंत्र पार्टी एवं आदिवासी समाज को आगे बढ़ाने के लिए दृढ़ संकल्पित है। लोगों ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित करते हुए नमन किया और कहा कि समाज एवं देश की रक्षा हक अधिकार के लिए दादा हीरा सिंह मरकाम जी को हमेशा याद किया जाएगा उक्त अवसर पर लोगों ने दादा हीरा सिंह मरकाम जी के जन्म दिवस पर लोगों ने एक दूसरे का मुंह मीठा कराकर खुशियां जाहिर किया जिसमें हजारों लोगों के उपस्थिति में कार्यक्रम संपन्न हुआ। समाचार संकलन विज्ञापन हेतु संपर्क करें मो 9839046 350