Follow us on

विधानसभा पिंडरा के ग्राम पंचयात चकरमा में सभा को सम्बोधित करते हुए सुहेलदेव

Share this post:

वशिष्ठ गोड की रिपोर्ट

आज जनपद वाराणसी के विधानसभा पिंडरा के ग्राम पंचयात चकरमा में सभा को सम्बोधित करते हुए सुहेलदे भारतीय समाज पार्टी राष्ट्रीय मुख्य प्रवक्ता,आजमगढ़ मंडल के मुख्य जोन इंचार्ज अरुण राजभर ने कार्यकर्ताओं से पार्टी को मजबूत करने और जमीनी स्तर पर संघर्ष तेज करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि लक्ष्य स्पष्ट है, बनारस, गाजीपुर, बलिया, मऊ, और आजमगढ़ में जिला पंचायत अध्यक्ष बनाना। इसके लिए अभी से पूरी ताकत के साथ काम में जुटना होगा। आगे अरुण राजभर ने कार्यकर्ताओं को निर्देश दिया कि मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान को प्राथमिकता दें। 18 व 21 वर्ष से ऊपर के सभी पात्र लोगों के नाम जुड़वाएं, मृतक या बाहर रह रहे मतदाताओं के नाम हटवाएं और कोई नाम छूटा हो तो तत्काल शामिल कराएं। उन्होंने कहा कि समाज आज सम्मान के साथ आगे बढ़ रहा है, यह वर्षों के संघर्ष का परिणाम है। पार्टी को मजबूत करने से ही समाज अपने पैरों पर खड़ा होगा। सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी सर्व समाज की पार्टी है सबका सम्मान करते है हमारी लड़ाई शोषण अन्याय के खिलाफ हमेशासेरहती है,जब जब पिछड़े दलित गरीब वंचित के साथ अन्याय हुआ है सुभासपा ने आवाज़ उठाया है, विपक्षी सिर्फ हंगामा करना जानते हैं, धरातल पर उनका कुछ खास बचा नहीं है। 2027 में पुनः एनडीए की पूर्ण बहुमत की सरकार बनेगी। अरुण राजभर राष्ट्रीय महासचिव / राष्ट्रीय मुख्य प्रवक्ता सुभासपा ने कहा कि उत्तर प्रदेश में सुभासपा ने त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में ऐतिहासिक प्रदर्शन करेगी सुभासपा तैयारी में जुट गई है। आगे कहा कि माननीय उच्च न्यायालय और माननीय सर्वोच्च न्यायालय ने भी समय-समय पर अपने निर्णयो द्वारा यह मंशा व्यक्त करते हुए निर्देश दिये हैं कि आरक्षण कोटे को उपवर्गीकृत करके समाज के वंछित व शोषित वर्ग के लोगों को भी आरक्षण का लाभ दिया जाय। माननीय सर्वोच्च न्यायालय के आदेश का अनुपालन करते हुए हरियाणा सरकार द्वारा आरक्षण में वर्गीकरण करते हुए अपने प्रदेश के लोगों को आरक्षण का लाभ दिया गया है। और देश के 9 प्रदेशो मे भी आरक्षण को उपवर्गीकृत करके उसका लाभ वहां के लोगों को दिया जा रहा है। हाल ही में हरियाणा में कोटे में कोटा कर आरक्षण दिया जा रहा है!सामाजिक न्याय समिति की रिपोर्ट के अनुसार उत्तर प्रदेश मे भी 27% आरक्षण को उपवर्गीकृत करते हुए पिछड़ा वर्ग को 7%, अतिपिछड़ा वर्ग को 9%, और सर्वाधिक पिछड़ा वर्ग को 11% आरक्षण का लाभ दिया जाय जिससे पिछडा वर्ग के सभी जातियों को आरक्षण का लाभ मिल सकें और पिछड़े वर्ग की शेष अन्य शोषित व वंछित जातियों का भी उन्नति और उत्थान हो सकें। और आरक्षण के उक्त उपवर्गीकरण को लागू करते हुए उसके आधार पर ही आगामी त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव कराया जाना आवश्यक व न्याय संगत है।रोहिणी आयोग ” की रिपोर्ट देश में अतिशीघ्र लागू करते हुए उपरोक्त उपवर्गीकृत आरक्षण के आधार पर ही आगामी त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव कराये जानें लड़ाई लड़ रहे है , जिससे वंछित पिछड़े वर्ग को भी आरक्षण का वास्तविक लाभ मिल सके और उनका भी समुचित प्रतिनिधित्व हो सकें।इस मौके रमेश राजभर कैबिनेट मंत्री प्रतिनिध, जिलाध्यक्ष उमेर राजभर,विनष तिवारी जिला उपाध्यक्ष ,अमित राजभर,मनोज राजयर जिला उपाध्यक्ष मिन्द्र राजभर ,सुनील भारतीय जिला पंचायत सदस्य,सुनील राजभर विधानसभा प्रभारी,पंकाज सिंह प्रदेश उपाध्यक्ष, मेनालाल आपरेटर,दशरथ राजभर,छप्पन राजभर जी कार्यालय प्रभारी राममुरत राजमर,मिथलेश यादव,छेदी यादव, दशरथ राजभर, संजीव राजभर प्रदेश महासचिव युवा मंच, पंकज सिंह पूर्व ब्लाक प्रमुख, प्रदेश उपाध्यक्ष, आदि लोग उपस्थित रहे संचालन -डॉ.बसंत राजभर ने किया!

लेखक के बारे में

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

मौसम अपडेट

राशिफल

0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x
Verified by MonsterInsights