*थाना प्रभारी के बदलते ही फिर सज गया बर्बादी का बाजार,अलईपुरा स्टेशन के सामने फल फुल रहा जुआ/लॉटरी का कारोबार

रवि शंकर राय के रिपोर्ट वाराणसी 

वाराणसी पीएम मोदी के संसदीय क्षेत्र मे भाग्यलक्ष्मी जुए का कारोबार पुलिस के लाख छापेमारी के बाद भी बंद नही होता, ताज़ा मामला थाना जैतपुरा के सिटी स्टेशन के सामने मंदिर के समीप का हैं जहाँ बिना डर खौफ के पुलिस के नाक के निचे बड़े पैमाने पर जुआ खेलाये जाते हैं, सूत्रों की माने तो कथित मनीष पांडेय नामक व्यक्ति का शहर के कई इलाकों मे ऑनलाइन सट्टा का कारोबार फल फुल रहा हैं, पुरानापुल के नीचे कॉरिडोर पर रोज जुए का बैठता है फड़, दर्जनों की संख्या में झुंड बना कर खेलते हैं जुआ और वही दूसरी तरफ सरैन्या पुलिस चौकी अंतर्गत वरुणा नदी किनारे एक झोपड़ी मे खुलेआम बर्बादी का सौदा किया जाता हैं गौरतलब हैं कि इस खेल मे अधिकांश टोटो चालक, ठेला पटरी और बुनकर सहित छोटे कार्यों के मजदूर अपने किस्मत को आजमाते हैं और अपनी दिनभर की मेहनत को बस कुछ ही नंबरों पर दांव खेल कर गँवाते हैं, वहीं सूत्रों की माने तो पुरानापुल वाला जुआ कोई नेपाली नामक व्यक्ति की देख रेख मे चलता हैं जिसका असल सिण्डिकेट कतिथ मनीष पाण्डेय संभालता हैं, हालांकि सिटी स्टेशन पर चल रहे जुए को पूर्व थाना प्रभारी बृजेश मिश्रा की धरपकड़ मे बंद करा दिया गया था, वहीं उनके ट्रांसफर होते ही एक बार फिर से जुआ फलने फूलने लगा, अब देखना यह होगा की नवागत थाना प्रभारी उपेंद्र सिंह की कब नजरे इनायत इस घर को बर्बाद करने वाले अड्डे पर होती हैं और कब इस तरह का कारोबार करने वाले कतिथ सिण्डिकेटर सलाखों के पीछे पहुँचते हैं।जैतपुरा थानांतर्गत गोलगड्डा और अलईपुर सिटी स्टेशन के पास फुटपाथ पर खुलेआम लबे सड़क गांजा बेचा जा रहा है, ऐसे लगे सड़क खुलेआम गांजा बिकना कहीं ना कहीं पुलिस के संलिप्तता और विशेष कृपा को दर्शाती है ।

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x