संपूर्ण समाधान तहसील दिवस पर कुल 28 प्रार्थना प्रस्तुत जिसमें 3 का मौके पर निस्तारण किया गया

सलीम मंसूरी की रिपोर्ट जमानिया

जमानियां। उपजिलाधिकारी ज्योति चौरसिया की अध्यक्षता में संपूर्ण समाधान तहसील दिवस शनिवार को आयोजित की गई। जहाँ अधिकारी जनता की शिकायतें (जैसे भूमि विवाद, राजस्व, पुलिस, स्वास्थ्य, शिक्षा समस्या को सुना। और उनका मौके पर या जल्द से जल्द समाधान करने का निर्देश देते हैं। ताकि लोगों को सरकारी दफ्तरों के चक्कर न लगाने पड़ें और समस्याओं का त्वरित, निष्पक्ष और पारदर्शी निवारण हो सके। इस दौरान उपजिलाधिकारी ज्योति चौरसिया ने बताया कि आमजन की शिकायतों (राजस्व, भूमि, पुलिस, आदि) को सुनना और उनका निस्तारण करना सुनिश्चित है। बताया जाता है। कि शनिवार को संपूर्ण समाधान तहसील दिवस पर पहुंचे फरियादी अपनी समस्याओं को गिनाते हुए निस्तारण के लिए बताया। फरियादियों की समस्याओं को सुनते हुए। एसडीएम ने संबंधित विभागों को निर्देश देते हैं और गुणवत्तापूर्ण समाधान सुनिश्चित किया जाता है। जनता का विश्वास बढ़ाना और सरकारी योजनाओं का लाभ पात्र व्यक्ति तक पहुंचाना होता है। आप अपनी समस्या (जैसे जमीन विवाद, पानी की समस्या, आदि) की लिखित शिकायत लेकर तहसील दिवस पर पहुंचते हैं। उक्त मौके पर तहसीलदार राम नारायण वर्मा, कानूनगो अजय यादव, कानूनगो नसीमुद्दीन, डॉ रुद्रकांत सिंह आदि सहित विभिन्न विभाग के कर्मचारीगण मौजूद रहे। कुल 28 में से 3 का मौके पर निस्तारण किया गया।

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x