अमलेश पटेल की रिपोर्ट वाराणसी
वाराणसी* सहायक पुलिस आयुक्त (सारनाथ) विदुष सक्सेना के कुशल नेतृत्व और चोलापुर थाना प्रभारी दीपक कुमार की सजगता से चोलापुर पुलिस ने महज 24 घंटे के भीतर जानलेवा हमले के तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। अपराधियों पर पैनी नजर रखने के अभियान के तहत यह “ऑपरेशन चक्रव्यूह” की एक बड़ी कामयाबी मानी जा रही है।*क्या था मामला* ?बीते 16 जनवरी 2026 को ताड़ी गांव के पास वादी मुकदमा पर जान से मारने की नीयत से बांस व लाठियों से हमला किया गया था। इस हमले में वादी गंभीर रूप से घायल हो गए थे। मामले की गंभीरता को देखते हुए चोलापुर पुलिस ने तत्काल सुसंगत धाराओं (BNS) में मुकदमा दर्ज कर तफ्तीश शुरू की थी।
*घेराबंदी कर ताड़ी मार्ग से हुई गिरफ्तारी*
पुलिस कमिश्नर वाराणसी के निर्देशन में अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत,आज दिनांक 17 जनवरी को मुखबिर की सटीक सूचना पर पुलिस टीम ने घेराबंदी की। दोपहर करीब 01:17 बजे ताड़ी जाने वाले रास्ते के पास से तीनों नामजद अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया गया।*गिरफ्तार अभियुक्तों का विवरण* : सुमित राजभर (25 वर्ष) प्रद्युम्न राजभर (23 वर्ष)* मोहित राजभर (18 वर्ष) (सभी निवासी: ताड़ी, थाना चोलापुर, वाराणसी)*सफलता पाने वाली टीम* इस त्वरित कार्रवाई में मुख्य रूप से उप-निरीक्षक महेश कुमार जायसवाल, उप-निरीक्षक पुरुषोत्तम लालजी, हेड कांस्टेबल अवधराज यादव और कांस्टेबल आशीष सिंह शामिल रहे। थाना प्रभारी दीपक कुमार के नेतृत्व में पुलिस की इस मुस्तैदी की क्षेत्र में काफी प्रशंसा हो रही है।