Follow us on

विकसित भारत युवा कनेक्ट प्रोग्राम वसंत कन्या

Share this post:

सुकन्या सिंह की रिपोर्ट वाराणसी

विकसित भारत युवा कनेक्ट प्रोग्राम वसंत कन्य महाविद्यालय,वाराणसी में 17.01 .2026 तारीख को मनाया गया। कार्यक्रम के यूथ आइकन श्री शिखर कौशिक जी थे। श्री कौशिक जी ने बताया कि युवा किस प्रकार सरकार के कार्यक्रम से जुड़ सकते हैं आने वाले समय में महिलाओं की भूमिका को बताते हुए छात्राओं के साथ वार्तालाप की । अपने विचार व्यक्त करते हुए उन्होंने कहा कि युवा ही विकसित भारत का मूल आधार है । देश की जिम्मेदारी है युवा को सशक्त बनाने की लेकिन उसी के साथ युवाओं की भी जिम्मेदारी है देश को आगे ले जाने की। वन्दे मातरम् के महत्व को बताते हुए छात्राओं को जागरूक किया। सत्र परस्पर संवाद पर आधारित था।

कार्यक्रम का शुभारंभ एनी बेसेंट जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि अर्पित करते हुए हुआ,महाविद्यालय की प्राचार्या प्रोफेसर रचना श्रीवास्तव एवं NSS कार्यक्रम अधिकारी डॉ सरोज उपाध्याय ने युवा आइकन श्री शीखर कौशिक जी का उत्तरीय एवं पंडित दिन दयाल उपाध्याय का चित्र देकर स्वागत किया।

कार्यक्रम में महाविद्यालय की लगभग 200 छात्राओं ने सहभागिता निभाई, एवं सभी शिक्षक शिक्षिकाएं उपस्थित रहे। युवा आइकन श्री शिखर कौशिक जी के भाषण से छात्राएं लाभान्वित हुई। कार्यक्रम की पूर्णता डॉ सरोज उपाध्याय के धन्यवाद ज्ञापन से हुआ ।

लेखक के बारे में

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

मौसम अपडेट

राशिफल

0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x
Verified by MonsterInsights