वाराणासी। विश्वकाशी विद्यापीठ : प्रो. राजमुनि को विश्व हिंदी सेतु सम्मान, मॉरीशस में हुए सम्मानित हिंदी सचिवालय मॉरीशस हिंदी प्रचारिणी सभा मॉरीशस, साहित्य संचय फाउंडेशन एवं महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ के संयुक्त तत्वावधान में मॉरीशस में अंतरराष्ट्रीय संगोष्ठी आयोजित हुई। संगोष्ठी में हिंदी विभाग के अध्यक्ष प्रो. राजमुनि को हिंदी प्रचारिणी सभा मॉरीशस द्वारा हिंदी भाषा के प्रचार-प्रसार हेतु किए गए कार्यों के लिए ‘विश्व हिंदी सेतु सम्मान’ से नवाजा गया। साथ ही प्रो. राजमुनि की आलोचनात्मक पुस्तक ‘समता समाज के प्रतिष्ठापक सुशीला टाकभौरे के उपन्यास ‘का विमोचन मौरिशस के शिक्षा एवं मानव संसाधन विकास मंत्री डॉ. महेंद्र प्रसाद ने किया। संगोष्ठी में प्रो. राजमुनि ने हिंदी शिक्षण के नवाचार: बहुआयामी दृष्टिकोण विषय पर अपने विचार प्रस्तुत किया। कार्यक्रम में भारत, मॉरीशस, सिंगापुर, थाईलैंड, कतर आदि देशों सहित लगभग 20 देश के प्रतिनिधियों ने भाग लिया। संगोष्ठी में मॉरीशस के राष्ट्रपति प्रो. धर्मवीर गोखूल, भारतीय उप उच्चायुक्त अपर्णा गणेशन, विश्व हिंदी सचिवालय की महासचिव डॉ. माधुरी रामधारी एवं विश्व हिंदी सचिवालय के उप महासचिव डॉ. शुभंकर मिश्रा आदि गणमान्य लोग उपस्थित रहे।