Follow us on

सेन्ट्रल जेल क्रिकेट में 96 रन बनाकर डिसीप्लीन डेयर डेविल्स ने जीत का खिताब किया अपने नाम 

Share this post:

वरिष्ठ पत्रकार राजेंद्र गुप्ता 

वाराणसी — सेंट्रल जेल में चल रहे जेल प्रीमियर लीग- 2026 के दौरान हो रहे क्रिकेट मैच में सोमवार को डिसिप्लिन डेयर डेविल्स और फ्रीडम फाइटर रॉयल्स के बीच मैच खेला गया। फ्रीडम फाइटर रॉयल्स के कप्तान नरेंद्र प्रताप सिंह द्वारा टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला सही साबित नहीं हो सका। पूरी टीम निर्धारित 12 ओवरों में केवल 92 रन ही बना सकी। 50 रनो के अंदर ही अपने महत्वपूर्ण पांच बल्लेबाजों को खो चुकी थी। छठवें विकेट पर आए अवधेश कुमार ने 20 बालों में 44 रन का योगदान देकर 92 रन ही बना सके। जवाब में उतरी डिसिप्लिन डेयर डेविल्स के कप्तान शिखर मिश्रा ने धुआंधार बल्लेबाजी करते हुए 14 बालों पर नौ छक्को की मदद से कुल 57 रन बनाए। वहीं प्रखर मिश्रा के द्वारा कुल 10 बालों पर 16 रनो की पारी खेली गई। कुल 6.2 ओवरों में 96 रन बनाकर डिसिप्लिन‌ डेयर डेविल्स की टीम विजेता रही। मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार जेल वाडर धर्मेन्द्र यादव (चार ओवरों में 21 रन देकर नौ विकेट लेकर) को दिया गया। वरिष्ठ जेल अधीक्षक राधा कृष्ण मिश्रा ने विजेता टीम को शुभकामनाएं देते हुए मैन ऑफ द मैच प्राप्त करने वाले खिलाड़ी को पुरस्कृत कर सम्मानित किया तथा हारने वाली टीम को पुनः वापसी करने हेतु प्रेरित किया। इस अवसर पर वरिष्ठ जेल अधीक्षक राधा कृष्ण मिश्रा, जेलर अखिलेश कुमार, डिप्टी जेलर अखिलेश कुमार मिश्रा, अमित कुमार वर्मा, अशोक कुमार राय, किशन सिंह वाल्दिया, राजा बाबू, अयोध्या प्रसाद, फार्मासिस्ट संदीप खरे एवं अन्य अधिकारी व कर्मचारी गण उपस्थित रहे।

लेखक के बारे में

खबरें और भी हैं...

ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन उत्तरप्रदेश के ऊर्जावान प्रदेश अध्यक्ष श्री महेन्द्रनाथ सिंह के दिशानिर्देश पर वाराणसी के मंडल संरक्षक श्री तारकेश्वर सिंह ने तहसील अध्यक्षों को जिम्मेदारी देकर सम्मानित किया।

Read More »

लाइव क्रिकट स्कोर

मौसम अपडेट

राशिफल

0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x