Follow us on

दर्शन करने आये आस्ट्रेलिया निवासी का खोया बैग कोतवाली पुलिस ने एक घण्टे में खोज निकाला 

Share this post:

वरिष्ठ पत्रकार राजेंद्र गुप्ता वाराणसी

वाराणसी — सोमवार 19 जनवरी को ऑस्ट्रेलिया देश में जाकर रहने वाले जयकर उपाध्याय पुत्र स्वर्गीय महासुख लाल उपाध्याय निवासी 134 अलबंस रोड तल्लवांग एन एसडब्ल्यू 2762 ऑस्ट्रेलिया, जो बाबा काशी विश्वनाथ का दर्शन पूजन करने हेतु वाराणसी आए थे और पैदल रिक्शा में बैठकर मैदागिन से होकर जा रहे थे। उनका बैग पैदल रिक्शा में ही छूट गया था। बैग के अंदर एप्पल फोन व 20,000/ नगदी रुपए व अन्य सामान था। इस संबंध में लिखित सूचना थाना कोतवाली को दी गई। जिस पर त्वरित कार्यवाही करने हेतु प्रभारी निरीक्षक कोतवाली दयाशंकर सिंह द्वारा तत्काल संबंधित चौकी प्रभारी महिला उप निरीक्षक प्रीति कुमारी को निर्देशित किया गया है। जिस पर चौकी प्रभारी सप्तसागर प्रीति कुमारी द्वारा सीसीटीवी फुटेज के पश्चात खोया हुआ बैग मात्र एक घण्टे के अंदर ही बरामद करते हुए बैग सहित उसमें रखे एप्पल कंपनी के मोबाइल 20,000/ नगदी रुपए को ऑस्ट्रेलिया निवासी जयकर उपाध्याय को सुपुर्द किया गया। अपना खोया हुआ बैग सहित सारा पाकर काफी खुश हुआ और थाना कोतवाली पुलिस की इस सराहनीय, प्रशंसनीय कार्य की प्रशंसा करते हुए पुलिस कमिश्नरेट वाराणसी कोतवाली पुलिस को धन्यवाद देते हुए अपने गंतव्य के लिए प्रस्थान किया।इस सराहनीय कार्य को करने वाली पुलिस टीम में उ0नि0 चौकी प्रभारी सप्तसागर प्रीती कुमारी,का0 अखिलेश कुमार वर्मा आदि शामिल रहे

लेखक के बारे में

खबरें और भी हैं...

ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन उत्तरप्रदेश के ऊर्जावान प्रदेश अध्यक्ष श्री महेन्द्रनाथ सिंह के दिशानिर्देश पर वाराणसी के मंडल संरक्षक श्री तारकेश्वर सिंह ने तहसील अध्यक्षों को जिम्मेदारी देकर सम्मानित किया।

Read More »

लाइव क्रिकट स्कोर

मौसम अपडेट

राशिफल

0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x