वरिष्ठ पत्रकार राजेंद्र गुप्ता वाराणसी
वाराणसी — स्वर्णकार भारतीय सेवा संस्थान वाराणसी द्वारा रविवार को चन्द्रिका नगर सिगरा के मंजुला भवन लान मे आयोजित सामूहिक विवाह के लिए पंजीकृत पांच स्वजातीय जोड़ों का सामूहिक छेका (सगाई) का रस्म आयोजित किया गया। मंजुला भवन लान में आयोजित सगाई समारोह कर्मकांडी भूदेव आदित्य पाण्डेय के नेतृत्व में पूजन कराया गया। हुकुलगंज निवासिनी मन्सा देवी पुत्री स्व. राजेश वर्मा का राम लखन पुत्र स्व.हरी प्रसाद से, बस्ती निवासिनी चंचल सोनी पुत्री खुशीराम का लव कुश सोनी पुत्र रामनिहोर से व पड़ाव निवासी आकाश वर्मा पुत्र महेन्द्र सेठ का छेका जालंधर निवासिनी कन्या के साथ किया गया। इस छेका समारोह में कन्या को बनारसी साड़ी, श्रृंगार पेटिका मे श्रृंगार सामग्री तथा बूंदी के लड्डू की पिटारी के साथ वर को सूट का कपड़ा एवं दुपट्टा दिया गया। संस्थान द्वारा अल्पाहार एवं सुरूचि भोज की भी व्यवस्था की गई थी। इस अवसर पर प्रमुख रूप से राष्ट्रीय संस्थापक इंजीनियर योगेंद्र कुमार, राष्ट्रीय संयोजक रवि सर्राफ, अनिल चंचल, ज्योति सोनी, सरिता सर्राफ, ईश्वर दयाल सिंह सेठ, रौनी वर्मा, बेबी सेठ, सुनीति सिंह, कृष्ण नारायण सोनी, राकेश वर्मा, सरोज सेठ, सरोज सेठ, कमलेश चन्द्र वर्मा, विष्णु दयाल सेठ, संतोष सेठ आदि मौजूद रहे। इस छेका समारोह के स्वागताध्यक्ष दयाशंकर सेठ, अध्यक्षता जिला अध्यक्ष किशोर सेठ, संचालन कमल कुमार सिंह तथा धन्यवाद ज्ञापित प्रदेश अध्यक्ष सरिता सर्राफ द्वारा किया गया