Follow us on

काशी विद्यापीठ : नारी शक्ति वंदन अधिनियम 2023 प्रचार अभियान के अंतर्गत हुए विविध आयोजन 

Share this post:

काशी विद्यापीठ : नारी शक्ति वंदन अधिनियम 2023 प्रचार अभियान के अंतर्गत हुए विविध आयोजन

 

वाराणसी। महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ में नारी शक्ति वंदन अधिनियम 2023 प्रचार अभियान के अंतर्गत शुक्रवार को विविध कार्यक्रम आयोजित हुए। मंचकला विभाग में ‘समाज में नारी उत्थान’ पर आधारित लोक संगीत कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें विभाग के विद्यार्थियों द्वारा एकल एवं समूह गीतों की प्रस्तुति दी गई। कार्यक्रम में स्नेह लता, पूजा,  सूरज, निहारिका, अंकिता, वैष्णवी, दीक्षा, सृष्टि, राहुल, अमन, स्मृति, गायत्री, ऋत, विष्णु, हरीश, नेहा, अनु, मानसी , अर्चना, अंशिका विवेकानंद, अंशिका, अभय, साक्षी, मनीष, निधि हरीश, गौरव,चांदनी, गायत्री, विश्वास, आशुतोष, शिवम, विकेश, राज युवराज, किशन, दीपक, राहुल, सर्वेश, चांदनी, ऋतु, स्मृति, पूजा, मनीष, विष्णु, ऋतिक, गौरव, अंकित, अनीश, तन्वी, पूजा, कीर्ति, साक्षी, श्रेया, हरीश आदि ने प्रतिभाग किया। हारमोनियम संगतकार के रूप में दिव्यांशी और अंकित तथा नाल संगतकार के रूप में दिव्यांशी ने साथ दिया। संचालन अभिनव कुमार एवं धन्यवाद ज्ञापन विभागाध्यक्ष प्रो. संगीता घोष ने किया। इस अवसर पर डॉ. आकांक्षी, डॉ. पंकज शर्मा सहित 50 से अधिक विद्यार्थियों की उपस्थिति रही।

वहीं, ललित कला विभाग में रंगोली का निर्माण एवं नारी शक्ति, नारी शिक्षा, दहेज प्रथा पर आधारित एक नुक्कड़ नाटक तथा पोस्टर पेंटिंग कैंप का आयोजन किया गया।

विभाग के सभागार में आयोजित कार्यक्रम के अंतर्गत भारत माता मंदिर में भव्य रंगोली का निर्माण किया गया।रंगोली के माध्यम से नारी शक्ति को दर्शाया गया है। इस रंगोली का निर्माण एम.एफ. ए. की छात्रा अंकित जायसवाल ने किया। इसी क्रम में ललित कला विभाग के छात्राओं ने दहेज प्रथा को लेकर नुक्कड़ नाटक का प्रदर्शन किया। इस नाटक के अंतर्गत सास का रोल तेजस्वी मौर्य, बहू के भूमिका प्रियांशी, मुस्कान, बेटे का भूमिका ईशा विश्वकर्मा, ससुर के भूमिका के रूप में आकांक्षा गौतम ने किया, वकील की भूमिका तूलिका कार्तिकेय ने किया। इस नाटक का संचालन साक्षी पाण्डेय ने किया। वहीं, पेंटिंग प्रतियोगिता में 20 छात्र-छात्राओं ने पेंसिल, ब्रश तथा रंगों के माध्यम से नारी शक्ति, नारी शिक्षा, दहेज प्रथा इत्यादि विषयों को लेकर पोस्टर का निर्माण किया।

लेखक के बारे में

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

मौसम अपडेट

राशिफल

0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x