सुकन्या सिंह की रिपोर्ट वाराणसी
वाराणसी में 1 फरवरी को रविदास जयंती पर भारत सहित 10 देशों के रैदासी संत रविदास का आशीर्वाद लेने के लिए काशी पहुंचेंगे। पांच किलोमीटर के दायरे में लगने वाले इस जन्मोत्सव की तैयारी शुरू कर दी गई है। रैदासियों की सेवा करने के लिए पंजाब से 500 से अधिक सेवादारों का जत्था बनारस पहुंच गया। वहीं, सीर गोवर्धनपुर मेले का रंग दिखने लगा है। रैदासी दर्शन के लिए आने लगे हैं। इस बार ट्रस्ट द्वारा प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री सहित सभी पार्टियों के बड़े नेताओं को आमंत्रण भेजा गया है।
10 दिनों तक चलेगा प्राकट्योत्सव
संत रविदास के प्राकट्योत्सव पर 10 दिनों तक उत्सव रहेगा। रविदास मंदिर से लेकर सीरगोवर्धन तक मेला में तब्दील हो जएगा। श्रीगुरु रविदास जन्म स्थान पब्लिक चैरिटेबल ट्रस्ट के ट्रस्टी केएल सरोवा ने बताया कि सेवादारों का पहला जत्था पहुंचा गया है। वहां से 3 ट्रक गेहूं, चावल व अन्य खाद्य सामग्री आ चुकी है। उन्होंने बताया कि 50 हजार लोगों के रहने की व्यवस्था हमने की है। बाकी हमें उम्मीद है कि इस वर्ष 2 लाख से अधिक रैदासी पहुंचेंगे।
संत निरंजन दास महाराज 30 जनवरी को पहुंचेंगे बनारस
केएल सरोवा ने बताया-मैदान में सभा स्थल पर जर्मन हैंगर टेंट लग रहा है। जो 300 फीट लंबा और 100 फीट चौड़ा है। मैदान के सामने ही करीब सौ और टेंट बनकर तैयार हो गए हैं। इसमें हर राज्यों के अलग-अलग ठहरने के लिए टेंट बने हैं। इसमें लंगर, सामग्री रखने आदि के लिए भी टेंट बने हैं। उन्होंने बताया कि ट्रस्ट के प्रमुख संत निरंजन दास महाराज 30 जनवरी को बनारस पहुंचेंगे। उनके साथ कुछ NRI भी आयेंगे।
इस तरह रही मंदिर की विकास यात्रा
जून 1965 को संत रविदास मंदिर के नींव की पहली ईंट रखी गई थी। फरवरी, 1974 में संत रविदास की मूर्ति स्थापित हुई।
7 अप्रैल, 1994 को कांशीराम ने पहला स्वर्ण कलश मंदिर पर लगाया।
साल 2008 में पंजाब से स्वर्ण पालकी काशी लाई गई। इसका लोकार्पण तत्कालीन मुख्यमंत्री मायावती ने किया था।
30 जनवरी, 2010 को काशी से रविदासिया धर्म की स्थापना हुई और अमृतवाणी का ऐलान किया गया।
2012 में मंदिर का सबसे बड़ा शिखर स्वर्ण मंडित कराया गया।
2015 से मंदिर में चौबीसों घंटे लगातार अखंड स्वर्ण दीप जल रहा है।
PM नरेंद्र मोदी द्वारा 2019 में मंदिर के सुंदरीकरण और विस्तारीकरण की आधारशिला रखी।
CM योगी आदित्यनाथ ने साल 2023 में 24 करोड़ रुपए से संत रविदास म्यूजियम बनाने की घोषणा की।
संत रविदास जयंती को देखते हुए वाराणसी पुलिस कमिश्नर भी पूरी कमर काट ली है आज अपर पुलिस आयुक्त कानून व्यवस्था शिवहरि मीणा एवं काशी जोन के डी सी पी गौरव वंशवाल लंका थाना अध्यक्ष राजकुमार सीर चौकी सौरभ तिवारी संग पुलिस कर्मी गश्त करते नजर आए।