शाकभाजी प्रदर्शनी आयोजन हेतु अपर आयुक्त प्रशासन ने किया बैठक 

वरिष्ठ पत्रकार राजेंद्र गुप्ता वाराणसी

वाराणसी — अपर आयुक्त प्रशासन की अध्यक्षता में 21 और 22 फरवरी को आयोजित होने वाले मण्डली शाकभाजी पुष्प प्रदर्शनी हेतु गुरुवार को मण्डलायुक्त सभागार में बैठक आयोजित किया गया।बैठक में उपस्थित सभी सदस्यों द्वारा आम सहमति से दिनांक 21 और 22 फरवरी 2026 को राजकीय अलंकृत उद्यान कम्पनी बाग कचहरी वाराणसी पर पुष्प प्रदर्शनी आयोजित किया जाना सुनिश्चित किया गया। प्रमुख बिंदुओं पर चर्चा के समय सदस्यों द्वारा विगत वर्षों से निर्धारित विजेताओं के पुरस्कार राशि प्रथम 500/ द्वितीय 300/ व तृतीय 200/ के स्थान पर वर्तमान वर्ष 2026 में पुरस्कार राशि बढ़ाकर प्रथम 700/ , द्वितीय 500/ व तृतीय 400/ एवं शादी मण्डप की श्रेणी में विजेताओं के पुरस्कार राशि प्रथम पुरस्कार 5,000/ द्वितीय पुरस्कार 3,000/ तथा तृतीय पुरस्कार 2,000/ के स्थान पर विजेताओं के प्रथम पुरस्कार में समृद्धि कर प्रथम पुरस्कार 10,000/, द्वितीय पुरस्कार 8,000/ तथा तृतीय पुरस्कार 7,000/ निर्धारित किया गया। सांस्कृतिक कार्यक्रमों में प्रतिभाग करने वाले स्कूली छात्रों द्वारा जो प्रस्तुत किया जाता है,उनके पुरस्कार की राशि 15,000/ निर्धारित किया गया। उक्त प्रदर्शनी का आयोजन राजकीय विभाग, नीजी संस्थाओं एवं औद्योगिक संस्थाओं से प्राप्त सहयोग अंशदान से आयोजित की जाती है।अपर आयुक्त प्रशासन द्वारा इस पूर्व में अंशदाता सहयोगी संस्थाओं के अतिरिक्त एपीडा,एनएचबी के प्रतिनिधियों के साथ ही सीएस आर के माध्यम से बैंकों की सहभागिता एवं अंशदान सुनिश्चित करने के लिए एलडीएम वाराणसी को निर्देश दिया गया।बैठक में निर्णयानुसार प्रदर्शनी में सहयोग अंशदान सम्बन्धित संस्थाओं व समिति के सदस्यों से प्राप्त करने के लिए अर्धशासकीय पत्र आयुक्त महोदय के माध्यम से प्रेषित करने का निर्देश दिया गया।ताकि समिति के बैठक के निर्णयानुसार अतिशीघ्र (एक सप्ताह में) प्राप्त करने की कार्यवाही की जाय।बैठक की अध्यक्षता करते हुए अपर आयुक्त प्रशासन द्वारा निर्देशित किया गया कि मण्डलीय फल शाकभाजी एवं पुष्प प्रदर्शनी की गुणवत्ता इस प्रकार सुनिश्चित किया जाय कि जिससे प्रतीत हो कि प्रधानमंत्री के संसदीय क्षेत्र का यह प्रमुख उल्लेखनीय कार्यक्रम है।बैठक के अन्त में उप निदेशक उद्यान द्वारा समिति के सभी सदस्यों को धन्यवाद ज्ञापित किया गया।

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x