सलीम मंसूरी की रिपोर्ट जमानिया
जमानियां। प्राचीन लाट अशोक स्तंभ स्थल का निरीक्षण करते ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि संतोष कुशवाहा एवं पूर्व जिला पंचायत सदस्य तथा बहुजन समाज पार्टी के मंडल प्रभारी धनंजय मौर्य लठिया महोत्सव आदि कार्यकर्ताओ के साथ किया। इस ऐतिहासिक धरोहर के संरक्षण और आगामी 2 फरवरी को लठिया महोत्सव सांस्कृतिक कार्यक्रम की तैयारियों का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान दोनों ने बताया कि लठिया में स्थित यह स्तंभ सम्राट अशोक के शासनकाल के प्रमुख पुरातात्विक अवशेषों में से एक है। संतोष कुशवाहा और धनंजय मौर्य ने संयुक्त रूप से बताया कि (लठिया महोत्सव टीम) स्तंभ के आसपास साफ-सफाई, सुरक्षा व्यवस्था और क्षेत्र में सांस्कृतिक गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए निरीक्षण करते हैं। उन्होंने बताया कि यह क्षेत्र ग्रामीण पर्यटन और ऐतिहासिक धरोहर के रूप में विकसित होने की अपार संभावनाएं रखता है। कार्यकर्ताओं का उद्देश्य न केवल स्थल का निरीक्षण करना है। बल्कि लोगों में इस धरोहर के प्रति जागरूकता बढ़ाना भी है। उक्त मौके पर राजू कुशवाहा, बीर बहादुर कुशवाहा सहित टीम के अन्य कार्यकर्ता शामिल रहे।