जुहू की झुग्गी में मगरमच्छ का ‘खौफनाक’ ठिकाना, मुंबई पुलिस और वन विभाग का बड़ा एक्शन!

कार्यालय प्रतिनिधि की रिपोर्ट

मुंबई (इंद्र यादव) जुहू जैसे पॉश इलाके के पास स्थित एक झुग्गी बस्ती में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब पुलिस और वन विभाग की टीम ने वहां छापेमारी कर एक जिंदा मगरमच्छ बरामद किया।

एक गुप्त सूचना के आधार पर मुंबई पुलिस और वन विभाग ने जुहू की एक झुग्गी में छापा मारा। वहां टीम को एक छोटा (जंगली) मगरमच्छ और एक दुर्लभ भारतीय चित्तीदार कछुआ मिला। घनी बस्ती के बीचों-बीच इन खतरनाक और संरक्षित जीवों को देख अधिकारी भी हैरान रह गए

इस मामले में इमरान इस्माइल शेख नाम के व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस अब इन सवालों के जवाब ढूंढ रही है:

इतने खतरनाक जीव घनी बस्ती में कैसे आए!

क्या यह किसी बड़े अंतर्राष्ट्रीय वन्यजीव तस्करी नेटवर्क का हिस्सा है!

इन बेजुबान जीवों को कहां और किसे बेचा जाना था?

कानूनी शिकंजा!

पकड़े गए दोनों जीव वन्यजीव (संरक्षण) अधिनियम, 1972 के तहत संरक्षित हैं। आरोपी के खिलाफ अवैध रूप से जंगली जानवर रखने की गंभीर धाराओं में केस दर्ज किया गया है। फिलहाल मगरमच्छ और कछुए को सुरक्षित स्थान पर भेज दिया गया है।

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x