गुफरान अहमद की रिपोर्ट मिर्जापुर
मिर्जापुर जनपद पहुंचे उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री आशीष पटेल ने जिला पंचायत सभागार में केंद्रीय बजट 2026 को लेकर प्रेस वार्ता की। इस दौरान उन्होंने केंद्रीय बजट की प्रमुख विशेषताओं को एक-एक कर गिनाते हुए इसे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकसित भारत के संकल्प को साकार करने वाला बजट बताया।कैबिनेट मंत्री ने कहा कि यह बजट सभी वर्गों—किसान, युवा, महिला, मध्यम वर्ग और व्यापारियों—के विकास को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है। बजट का उद्देश्य क्रयदाताओं को अधिक लाभ पहुंचाना और देश की अर्थव्यवस्था को मजबूत करना प्रेस वार्ता के दौरान आशीष पटेल ने मिर्जापुर जनपद में हुए विकास कार्यों की भी जानकारी दी। उन्होंने बताया कि प्रदेश सरकार द्वारा हर जिले में एक मेडिकल कॉलेज की स्थापना की गई है और बेसिक इंफ्रास्ट्रक्चर को मजबूत किया गया है। जहां कहीं भी कमियां हैं, उन्हें दूर करने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं।
उन्होंने कहा कि मिर्जापुर में जनजाति संग्रहालय को स्वीकृति मिल चुकी है और जिले के पर्यटन स्थलों को चरणबद्ध तरीके से विकसित किया जाएगा। मिर्जापुर में मेडिकल कॉलेज, विश्वविद्यालय और इंजीनियरिंग कॉलेज जैसी उच्च स्तरीय शैक्षणिक संस्थाएं मौजूद हैं, जिससे यह जनपद अन्य जनपदों की तुलना में विकास के मामले में आयेगा