गुफरान अहमद की रिपोर्ट सोशल मीडिया (X) के माध्यम से एक सूचना प्राप्त हु जिसमें एक व्यक्ति द्वारा थाना को0शहर क्षेत्रांतर्गत चुनी-मुन्नी की गली के दीवार पर बनी हिन्दु देवता की पेंटिंग के सामने पेशाब करते हुए दिखाया गया है । पुलिस अधीक्षक मीरजापुर द्वारा तत्काल उक्त वीडियों का संज्ञान लेते हुए क्षेत्राधिकारी नगर व थानाध्यक्ष को0शहर को वैधानिक कार्यवाही हेतु निर्देशित किया गया । उक्त निर्देश के अनुक्रम में थाना को0शहर पुलिस द्वारा वायरल वीडियों की जांच की गयी तो उक्त व्यक्ति की पहचान मनोज खत्री पुत्र केशरी लाला निवासी चुनी-मुन्नी की गली, बसहीबाजार थाना को0शहर जनपद मीरजापुर उम्र करीब 50 वर्ष के रूप में हुई । जिसें थाना को0शहर पुलिस द्वारा आज दिनांक 08.02.2026 को गिरफ्तार कर नियमानुसार आवश्यक वैधानिक कार्यवाही करते हुए मा0न्यायालय भेजा गया ।