वरिष्ठ पत्रकार राजेंद्र गुप्ता
वाराणसी — जिला आंगनबाड़ी संगठन की ओर से बुधवार को बरुणाब्रिज स्थित शास्त्री घाट पर एक आम सभा का आयोजन किया गया।इस आमसभा में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित उत्तर प्रदेश आंगनबाड़ी कर्मचारी कल्याण एसोसिएशन की प्रदेश अध्यक्ष अंजनी मौर्य ने कहा कि देश की मोदी सरकार और उत्तर प्रदेश की योगी सरकार के बजट से प्रदेश की पौने चार लाख आंगनवाड़ी कार्यकर्तियां और सहायिका का परिवार ठगा सा महसूस कर रहा है। उन्होंने बताया कि भाजपा की सरकारों में महिला उत्थान एवं बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ के नारे के दौरान आंगनबाड़ी बहनों का मानदेय बढ़ाने की घोषणा नहीं करना सरकार की कथनी करनी में अंतर व धोखा व्यक्त करता है। योगी जी प्रधानमंत्री जी के जन्म दिवस 17 सितंबर 2025 पर किये गये घोषणा के छः: माह बाद भी मानदेय ना बढ़ाना एक धोखा व झूठा साबित हो रहा है।अगर योगी की आंगनबाड़ी कार्यकर्तियो का मानदेय 24,000/नहीं बढ़ाती है, तो आगामी महिला दिवस पर 08 मार्च 2026 को जनपद की सभी आंगनबाड़ी कार्यकर्तियां व सहायिकाएं लखनऊ में सड़कों पर प्रदर्शन करने को बाध्य होंगी जिसका सारा दायित्व प्रदेश की सरकार का होगा