Follow us on

महाशिवरात्रि के आगमन पर सैकड़ों श्रद्धालु पक्का बलुआ घाट पहुंचकर गंगा नदी में डुबकी लगाया

Share this post:

सलीम मंसूरी की रिपोर्ट जमानिया 

जमानियां। रविवार को शिवरात्रि के पावन पर्व पर देवी-देवताओं का आगमन शुरू हो गया है। जिसको लेकर कस्बा स्थित ग्रामीण क्षेत्रों से सैकड़ों महिलाएं नगर कस्बा बाजार स्थित पक्का बलुआ घाट गंगा नदी पहुंचकर श्रद्धा पूर्वक स्नान कर आसपास की मंदिरों में पूजा पाठ की। महाशिवरात्रि पर्व पर देव आगमन के साथ ही कस्बा बाजार सहित ग्रामीण क्षेत्र पूरी तरह भक्तिमय हो गया है। और शिवरात्रि की औपचारिक तैयारियां तेज हो गई हैं। युवा ब्राम्हण पुजारी उद्धव पांडेय ने बताया कि शिवरात्रि पर्व के आगमन होने के कारण पारंपरिक वाद्य यंत्रों और जयकारों से गंगा स्नान घाटों सहित कस्बा बाजार भक्तिमय होने से गूंज उठा। और देवता मंदिर में हाजिरी भरी। उन्होंने बताया कि महाशिवरात्रि पर सात दिन तक श्रद्धालुओं को दर्शन देंगे। पांडेय ने बताया कि महाशिवरात्रि के महापर्व नगर कस्बा बाजार सहित आसपास की ग्रामीण अंचल पूरी तरह शिवमय हो गई है। बाबा की दर्शन के लिए शिवमन्दिरों में श्रद्धालुओं का जनसैलाब उमड़ पड़ा है। सुरक्षा को लेकर कोतवाली पुलिस कर्मी मंदिरों के आसपास चुस्त दुरुस्त दिखे। उधर भक्तों की भारी भीड़ को देखते हुए। उपजिलाधिकारी ज्योति चौरसिया, क्षेत्राधिकारी अनिल कुमार, कोतवाली प्रभारी निरीक्षक रामसजन नागर मय पुलिस बल के साथ मंदिरों के आसपास अभूतपूर्व इंतजाम किए हैं। ताकि हर शिवभक्त आसानी से शिवमन्दिर पहुंचकर पूजन अर्चन कर सके। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक राम सजन नागर ने बताया कि क्षेत्र के महेवा गांव स्थित महेश्वरनाथ मंदिर, दरौली, फूली गांव सहित आसपास में श्रद्धालुओं के सुरक्षा के लिए पुलिस प्रशासन पूरी तरह से मुस्तैद रहेंगे। श्रद्धालुओं को पूरी सुविधा मुहैया कराने के लिए मंदिरों के आसपास पुलिस बल ड्यूटी पर तैनात रहेगी।

लेखक के बारे में

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

मौसम अपडेट

राशिफल

0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x