दिनांक 15.02.26 दिन रविवार को गोंड धर्मशाला लल्लापुरा में आयोजित आकस्मिक बैठक आहूत की गई जिसका मुख्य विषय गोंड जाति प्रमाण पत्र सम्बंधित था जो की कुशलता पूर्वक संपन्न हुआ ।आज के बैठक के मुख्य अतिथि के रूप में गोंड समाज के चहेते आदरणीय श्री संजय भैया जी रहे जिनके सम्मिलित होने से हमारा आदिवासी समाज आनन्द मय हो गया जिसके लिए आदरणीय श्री संजय भैया जी का अखिल भारतीय गोंड आदिवासी संघ कृतज्ञ हैं।आज के बैठक में उपस्थित पूर्व जिला महामंत्री श्री बबलू गोंड जी ने आलाअधिकारियों द्वारा पूर्व में निरगीत जाति प्रमाण पत्र को निरस्त करने के सम्बन्ध में अवगत कराने का कार्य किए और पुनः इसके निवारण का भी सुगमतापूर्वक सुझाव दिए।जिसे संज्ञान में लेते हुए जिलाध्यक्ष आदरणीय श्री मनोज गोंड जी व अखिल भारतीय गोंड आदिवासी संघ के पदाधिकारीगण ने इस समस्या को गंभीरता से लेते हुए जल्द से जल्द जिला अधिकारी महोदय जी को ज्ञापन देने का कार्य करेंगे । उसके उपरांत आगे की रणनीति पर विचार किया जाएगा।🙏 जय सेवा जय जोहार 🙏