मजदूर के खाते मे करोड़ों का लेनदेन आयकर विभाग ने भेजा नोटिस 

गुफरान अहमद की रिपोर्ट 

मीरजापुर.श्रमिक शिवधनी के बैंक खाते से हुआ करोड़ों का लेनदेन, आयकर विभाग ने भेजा नोटिस, 17 करोड़ रुपये के लेनदेन की नोटिस मिलने पर पुलिस अधीक्षक कार्यालय पत्नी संग पहुंचा शिवधनी, प्रार्थना पत्र देकर लगाई न्याय की गुहार । थाना संतनगर के कन्हईपुर ग्राम निवासी शिवधनी सोनभद्र के घोरावल तहसील स्थित एक बैटरी कंपनी में 8 हजार रुपए महीने की करता था मजदूरी, कंपनी स्वामी ने वेतन देने के लिए दो बैंकों में खुलवाया था खाता । खाता खुलवाने के बाद कंपनी मालिक उसके बैंक पासबुक और पैन कार्ड खुद करता रहा इस्तेमाल, नोटिस आने के बाद शिवधनी को हुई जानकारी । एक रिपोर्ट मीरजापुर के मड़िहान तहसील के ग्राम कन्हईपुर थाना संतनगर निवासी शिवधनी को आयकर विभाग ने नोटिस भेजा है। नोटिस में उसके खाते से 17 करोड़ रुपए के लेनदेन का ब्यौरा मांगा गया है। नोटिस मिलने पर शिवधनी घबरा गया । सोनभद्र जनपद के घोरावल तहसील स्थित एक कंपनी जो बैटरी का कार्य करती है के मालिक अजय पटेल उसको अपने कंपनी में कार्य करने ले गए थे। 8 हजार प्रति माह वेतन देने के लिए उनके द्वारा कोटक महिंद्र बैंक और उत्कर्ष बैंक में दो खाते खुलवाए गए । खाता खुलने के बाद शिवधनी का बैंक पासबुक, चेकबुक और पैन कार्ड खुद अपने पास रख लिए । शिवधनी के खाते से 17 करोड़ 40 लाख रुपए से अधिक का लेनदेन होने की नोटिस मिलने पर वह मालिक के पास गया । पहली बार नोटिस मिलने पर मालिक ने कहा कि किसी और से बताना नहीं, आयकर विभाग के लोगों से मालूम हुआ कि उनका मालिक अजय पटेल ही उसके साथ फ्रॉड किया है 

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x