सलीम मंसूरी की रिपोर्ट
जमानियां। बार एसोसिएशन जमानियां के नवनिर्वाचित अध्यक्ष एवं कार्यकारिणी के सदस्यों की शपथ ग्रहण समारोह बुधवार दोपहर 12. बजे बार सभागार में संपन्न हुई। समारोह के मुख्य अतिथि धर्मेंद्र कुमार पांडेय द्वारा सरस्वती प्रतिमा पर पुष्प अर्पित एवं भीमराव अंबेडकर के चित्र पर माल्यार्पण कर नवनिर्वाचित बार एसोसिएशन के अध्यक्ष जय प्रकाश के साथ सभी कार्यकारिणी सदस्यों को शपथ दिलाई गई। विशिष्ट अतिथिगणों में माननीय अमित यादव, न्यायाधिकारी ग्राम न्यायालय जमानियां, माननीय सुश्री ज्योति चौरसिया, एसडीएम जमानियां चंद्रशेखर यादव उपजिलाधिकारी न्यायिक जमानियां, क्षेत्राधिकारी अनिल कुमार जमानियां, हिमांशु कुमार उपनिबंधक जमानियां, राजेंद्र विक्रम सिंह अध्यक्ष सिविल बार एसोसिएशन गाजीपुर, अंजनी कुमार ठाकुर महासचिव सिविल बार एसोसिएशन गाजीपुर, रामयश यादव, कार्यक्रम की अध्यक्षता अनवारूल होदा वरिष्ठ अधिवक्ता आदि रहे। अध्यक्ष अधिवक्ता जय प्रकाश, महासचिव अधिवक्ता मुनेश सिंह कुशवाहा के साथ तमाम अधिवक्ता बंधु शामिल रहे। उक्त मौके पर क्षेत्राधिकारी अनिल कुमार, कोतवाली प्रभारी निरीक्षक राम सजन नागर के अलावा पूर्व बार एसोसिएशन अध्यक्ष अशोक कुमार, पंकज कुमार तिवारी, एडवोकेट मेराज हसन, सुरेन्द्र प्रसाद, सुनील कुमार, इमरान नियाजी, आजाद खान, अंजनी कुमार, उदय नारायण सिंह, काजी शकील, ज्ञान सागर, राकेश सहित आदि के साथ लोकप्रिय बिरहा गायक रजनीकांत यादव अपने मधुर आवाज से स्वागत गीत को प्रस्तुत कर खूब वाहवाही लूटने में कोई कसर नहीं छोड़ा। इस दौरान अधिवक्तागणों के साथ बसपा के पूर्व जिला पंचायत सदस्य धनंजय मौर्य उपस्थित रहे।