Follow us on

श्री आशुतोष पंत ने बनारस रेल इंजन कारखाना के महाप्रबंधक का पदभार संभाला

Share this post:

कार्यालय प्रतिनिधि की रिपोर्ट

बनारस रेल इंजन कारखाना (बरेका) के लिए आज का दिन अत्यंत महत्वपूर्ण रहा, जब श्री आशुतोष पंत ने दिनांक 18 फरवरी 2026 को बरेका के महाप्रबंधक के रूप में पदभार ग्रहण किया। इससे पूर्व वे उत्तर रेलवे में प्रमुख मुख्य विद्युत इंजीनियर के पद पर अपनी सेवाएं दे रहे थे।

23 मार्च 1968 को उत्तराखंड के खटीमा में जन्मे श्री पंत हल्द्वानी (उत्तराखंड) के निवासी हैं। उन्होंने अपनी प्रारंभिक शिक्षा निर्मला कॉन्वेंट, हल्द्वानी तथा बिड़ला विद्या मंदिर, नैनीताल से इंटरमीडिएट तक प्राप्त की। इसके उपरांत उन्होंने वर्ष 1988 में बिरला प्रौद्योगिकी एवं विज्ञान संस्थान (बिट्स), पिलानी से विद्युत इंजीनियरिंग में स्नातक की उपाधि प्राप्त की।

श्री आशुतोष पंत भारतीय रेलवे विद्युत इंजीनियरिंग सेवा (IRSEE) के वर्ष 1989 बैच के अनुभवी अधिकारी हैं। वर्ष 1991 में उन्होंने भारतीय रेल सेवा में प्रवेश किया। उनकी पहली नियुक्ति प्रयागराज में सहायक विद्युत इंजीनियर (रेल विद्युतीकरण) के पद पर हुई।

भारतीय रेल में अपने दीर्घ एवं उल्लेखनीय सेवाकाल के दौरान श्री पंत ने विभिन्न महत्वपूर्ण पदों पर कार्य करते हुए उत्कृष्ट प्रशासनिक एवं तकनीकी दक्षता का परिचय दिया। वे मुख्य विद्युत सामान्य इंजीनियर (CEGE), उत्तर रेलवे, उप महाप्रबंधक, उत्तर रेलवे, मंडल रेल प्रबंधक इज्जतनगर (पूर्वोत्तर रेलवे) तथा जोधपुर मंडल जैसे महत्वपूर्ण पदों पर अपनी सेवाएं दे चुके हैं।

उनकी उत्कृष्ट सेवाओं के लिए वर्ष 2016 में भारत सरकार के रेल मंत्री द्वारा उन्हें राजभाषा पुरस्कार से सम्मानित किया गया।

श्री आशुतोष पंत के कुशल नेतृत्व, व्यापक अनुभव एवं दूरदर्शी सोच से बरेका उत्पादन, गुणवत्ता एवं नवाचार के क्षेत्र में नई ऊँचाइयों को प्राप्त करेगा तथा भारतीय रेल के विकास में महत्वपूर्ण योगदान देता रहेगा।

Link WhatsApp 

लेखक के बारे में

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

मौसम अपडेट

राशिफल

0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x