Follow us on

बनारस टूरिज्म एसोसिएशन ने दी आंदोलन की चेतावनी, वन टाइम टैक्स वापस लेने की मांग

Share this post:

 

बनारस टूरिज्म एसोसिएशन ने टैक्सी और कैब वाहनों पर लगाए गए वन टाइम टैक्स के विरोध में शासन-प्रशासन को चेतावनी दी है। एसोसिएशन ने जारी पत्र में स्पष्ट कहा है कि यदि यह वन टाइम टैक्स वापस नहीं लिया गया तो टैक्सी, कैब मालिकों और चालकों में भारी असंतोष उत्पन्न होगा और संगठन को आंदोलनात्मक कदम उठाने के लिए बाध्य होना पड़ेगा।पत्र में कहा गया है कि यदि उनकी न्यायसंगत मांगों पर समय रहते संज्ञान नहीं लिया गया तो वाहन मालिक अपने वाहनों के संपूर्ण दस्तावेज और चाबियां प्रशासन को सौंप देंगे।

साथ ही चेतावनी दी गई है कि यदि रविवार, 22 फरवरी 2026 तक मांगें पूरी नहीं की गईं तो सोमवार, 23 फरवरी 2026 से अनिश्चितकालीन रूप से गाड़ियों का संचालन बंद कर “ब्रेकडाउन” किया जाएगा, जिसकी पूरी जिम्मेदारी शासन और प्रशासन की होगी।एसोसिएशन ने मांग की है कि टैक्सी और कैब वाहनों पर लगाए गए वन टाइम टैक्स को तत्काल प्रभाव से निरस्त किया जाए अथवा इसमें पूर्ण छूट प्रदान की जाए, ताकि कमर्शियल वाहन मालिक सम्मानपूर्वक अपना रोजगार जारी रख सकें और अपने परिवार का भरण-पोषण कर सकें।

लेखक के बारे में

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

मौसम अपडेट

राशिफल

0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x
Verified by MonsterInsights