Follow us on

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ में भव्य*सामूहिक योगासन कार्यक्रम आयोजित

Share this post:

वशिष्ठ कुमार की रिपोर्ट

आज दिनांक 21 जून को 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के पावन अवसर पर महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ, वाराणसी के प्रांगण में सामूहिक योगासन कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में विद्यार्थियों, शिक्षकों, जनप्रतिनिधियों, प्रशासनिक अधिकारियों एवं गणमान्य नागरिकों ने सहभागिता कर योग के माध्यम से स्वस्थ जीवन एवं निरोगी समाज का संदेश दिया।

कार्यक्रम में उपस्थित अतिथियों ने योगाभ्यास करते हुए लोगों से आह्वान किया कि योग केवल एक दिवस का आयोजन नहीं, बल्कि स्वस्थ एवं संतुलित जीवन शैली का आधार है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के प्रयासों से आज योग वैश्विक स्तर पर भारत की सांस्कृतिक पहचान और जीवन दर्शन का प्रतीक बन चुका है। योग शरीर, मन और आत्मा के समन्वय का माध्यम है तथा तनावमुक्त एवं स्वस्थ समाज के निर्माण में इसकी महत्वपूर्ण भूमिका है।

कार्यक्रम के दौरान कोलकाता से प्रधानमंत्री जी का लाइव प्रसारित हो रहे भाषण को भी सुना गया।

इस अवसर पर उत्तर प्रदेश सरकार के स्टांप एवं पंजीयन राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) रविंद्र जायसवाल, भारतीय जनता पार्टी महानगर अध्यक्ष प्रदीप अग्रहरि, अजगरा विधायक त्रिभुवन राम ,जिलाधिकारी सत्येंद्र कुमार, महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ के कुलपति प्रो. ए.के. त्यागी, चन्द्रशेखर उपाध्याय, मधुकर चित्रांश, रणंजय सिंह, हीरा यादव, प्रमील पाण्डेय, कुशाग्र श्रीवास्तव, अवनीश पाण्डेय, अमित श्रीवास्तव तथा अभिषेक श्रीवास्तव सहित अनेक गणमान्यजन उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के समापन पर उपस्थित सभी लोगों ने नियमित रूप से योग को अपनी दिनचर्या में शामिल करने तथा योग के प्रति जन-जागरूकता बढ़ाने का संकल्प लिया

लेखक के बारे में

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

मौसम अपडेट

राशिफल

0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x