Follow us on

CY-Vazra अभियान के तहत वाराणसी में ऑनलाइन सट्टेबाजी गिरोह का भंडाफोड़, 8 गिरफ्तार

Share this post:

 रिपोर्ट दिव्य प्रकाश गुप्ता वाराणसी। साइबर क्राइम थाना, कमिश्नरेट वाराणसी ने प्रदेशव्यापी CY-Vazra (साइबर वज्र) अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए थाना कैंट क्षेत्र में संचालित अवैध ऑनलाइन सट्टेबाजी गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने 8 शातिर अभियुक्तों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 11 मोबाइल फोन, ₹68,275 नकद तथा ऑनलाइन सट्टेबाजी से जुड़े डिजिटल और भौतिक साक्ष्य बरामद किए हैं। जांच में सामने आया कि आरोपी ‘भाग्यलक्ष्मी’ नामक ऑनलाइन प्लेटफॉर्म के माध्यम से लोगों को सट्टा खिलाते थे और व्हाट्सएप सहित अन्य मैसेजिंग प्लेटफॉर्म के जरिए नेटवर्क संचालित कर परिणामों में कथित हेरफेर कर अवैध लाभ कमाते थे। पुलिस ने आरोपियों के विरुद्ध बीएनएस, आईटी एक्ट और उत्तर प्रदेश सार्वजनिक जुआ अधिनियम की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। बरामद डिजिटल उपकरणों की फोरेंसिक जांच कर गिरोह के अन्य सदस्यों, तकनीकी सहयोगियों और वित्तीय लाभार्थियों की तलाश की जा रही है।

लेखक के बारे में

खबरें और भी हैं...

पुलिस आयुक्त कमिश्नरेट वाराणसी श्री मोहित अग्रवाल द्वारा मा0 मुख्यमंत्री उ0प्र0 के वाराणसी आगमन/भ्रमण/अवस्थान कार्यक्रम के दृष्टिगत कार्यक्रम स्थल का भ्रमण कर किया गया सुरक्षा व्यवस्थाओं का निरीक्षण, बाद भ्रमण की गई ब्रीफिंग, दिये गये आवश्यक दिशा-निर्देश

Read More »

लाइव क्रिकट स्कोर

मौसम अपडेट

राशिफल

0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x