Follow us on

JEE Mains में एस एस देव पब्लिक स्कूल के छात्रों का शानदार प्रदर्शन

Share this post:

सलीम मंसूरी की रिपोर्ट

ज़मानिया क्षेत्र के प्रतिष्ठित शिक्षण संस्थान एस एस देव पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों ने JEE Mains परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर विद्यालय और क्षेत्र का नाम रोशन किया है। विद्यालय के तीन छात्रों ने उल्लेखनीय अंक प्राप्त करते हुए सफलता का परचम लहराया। विद्यालय के छात्र सोनू कुमार ने 99.28 NTA Score प्राप्त किया। वहीं रितेश यादव ने 96.15 NTA Score प्राप्त किया। तथा अदिति चौबे ने 87 NTA Score अर्जित कर सफलता प्राप्त की। इन छात्रों की उपलब्धि उनकी कड़ी मेहनत, अनुशासन और शिक्षकों के मार्गदर्शन का परिणाम है।इस अवसर पर विद्यालय के प्रबंधक से सुभाष चंद्र कुशवाहा ने कहा कि यह सफलता न केवल विद्यालय बल्कि पूरे क्षेत्र के लिए गर्व का विषय है। उन्होंने सभी विद्यार्थियों, शिक्षकों एवं अभिभावकों को बधाई देते हुए कहा कि सही दिशा और दृढ़ संकल्प से हर लक्ष्य प्राप्त किया जा सकता है। इस संबंध में प्रधानाचार्या श्रीमती सुनीता कुशवाहा ने विद्यार्थियों की मेहनत की सराहना करते हुए कहा कि यह परिणाम विद्यालय की गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और सकारात्मक शैक्षणिक वातावरण का प्रमाण है। उन्होंने सभी सफल छात्रों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। विद्यालय परिवार ने सभी छात्रों को हार्दिक बधाई देते हुए भविष्य में भी ऐसे ही उत्कृष्ट परिणाम की उम्मीद जताई है। यह सफलता आने वाले विद्यार्थियों के लिए प्रेरणा का स्रोत बनेगी।

लेखक के बारे में

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

मौसम अपडेट

राशिफल

0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x