Follow us on

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर योग जागरूकता अभियान संपन्न, स्वास्थ्य एवं योग के प्रति जागरूकता का संदेश

Share this post:

कार्यालय प्रतिनिधि की रिपोर्ट 

वाराणसी, 21 जून 2026। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर ओम योग फिटनेस सेंटर द्वारा पारस वाटिका, कंदवा गेट, बी.एल.डब्ल्यू., वाराणसी में भव्य योग जागरूकता अभियान का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में योग साधकों, स्वास्थ्य प्रेमियों, महिलाओं, युवाओं एवं बच्चों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि वाराणसी के राजकीय चिकित्सा अधिकारी व प्रख्यात सीपीआर विशेषज्ञ डॉ. शिवशक्ति प्रसाद द्विवेदी ने योग को स्वस्थ जीवन का आधार बताते हुए कहा कि नियमित योग एवं प्राणायाम शारीरिक, मानसिक एवं आध्यात्मिक स्वास्थ्य को सुदृढ़ बनाते हैं। उन्होंने कहा कि योग भारतीय संस्कृति की अमूल्य धरोहर है, जो व्यक्ति को तनावमुक्त, अनुशासित एवं सकारात्मक जीवन जीने की प्रेरणा देता है।

कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि एडीएम (एफ.आर.) श्री सदानंद गुप्ता ने योग के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि योग केवल व्यायाम नहीं, बल्कि स्वस्थ एवं संतुलित जीवन जीने की एक संपूर्ण जीवनशैली है। उन्होंने सभी नागरिकों से नियमित योग को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाने का आह्वान किया।

कार्यक्रम में सामूहिक योगाभ्यास, प्राणायाम, योग प्रोटोकॉल का अभ्यास, भजन प्रस्तुति तथा बच्चों के लिए विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक योगाभ्यास कर स्वस्थ एवं निरोग जीवन का संकल्प लिया।

आयोजन को सफल बनाने में योगाचार्य अजय पाल एवं ओम योग फिटनेस सेंटर की टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही। उपस्थित जनसमूह ने कार्यक्रम की सराहना करते हुए इसे स्वास्थ्य जागरूकता एवं जनकल्याण की दिशा में एक सराहनीय पहल बताया ।

लेखक के बारे में

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

मौसम अपडेट

राशिफल

0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x