चंदन पाठक की रिपोर्ट
वाराणसी 7 मार्च 2026 में अंतर्राष्ट्रीय हिंदू परिषद की युवा इकाई राष्ट्रीय बजरंग दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष मनोज सिंह का दो दिवसीय काशी महानगर प्रवास सकुशल संपन्न हु । 6 मार्च को दोपहर 1:00 आगरा से वंदे मातरम ट्रेन से वाराणसी स्टेशन(मंडुवाडीह) पहुंचे मनोज सिंह का कार्यकर्ताओं ने गर्मजोशी से स्वागत कर हर हर महादेव, जय श्री राम के नारों के साथ स्वागत किया। तत्पश्चात सिद्ध गिरी बाग स्थित ध्रुव सोनी जी के आवास पर पहुंचे। जहां अपनी पत्नी एवं पुत्र अरुण सोनी के साथ उन्होंने उनका स्वागत किया। भोजन विश्राम के पश्चात स्वयं 5:00 बजे काशी के कोतवाल काल भैरव जी का दर्शन करके दशाश्वमेध घाट गंगा जी की आरती देखने घाट पर पहुंचे। वहां से डोम राजा विश्वनाथ (बेटू )चौधरी जी के आवास पर पहुंचकर उनसे मुलाकात की। तत्पश्चात माता संकटा जी के दर्शन किए। मणिकार्णिका घाट महाश्मशान क्षेत्र आदि का दौरा करके पुनः वापस सिद्ध गिरी बाग पहुंचे। 7 मार्च को प्रातः 9:00 बजे बाबा विश्वनाथ का दर्शन पूजन कर दोपहर 3:00 बजे पुनः है बंदे भारत ट्रेन से वापस आगरा को प्रस्थान कर गए। इस प्रवास में हर्ष सिंह राष्ट्रीय छात्र परिषद के महामंत्री अवध प्रांत, अंतर्राष्ट्रीय हिंदू परिषद प्रांत महामंत्री तरुण कुमार शुक्ल काशी प्रांत संगठन महामंत्री संजय दुबे काशी प्रांत राष्ट्रीय बजरंग दल प्रांत महामंत्री अर्जुन कुमार मौर्य, राष्ट्रीय छात्र परिषद प्रांत मंत्री अशोक सिंह,हिन्दू हेल्प लाइन के प्रांत महामंत्री नंदलाल,विभाग उपाध्यक्ष विनोद यादव,जिला अध्यक्ष अंतर्राष्ट्रीय हिंदू परिषद संतोष निगम,जिला अध्यक्ष राष्ट्रीय बजरंग दल रिंकू देववंशी,विभाग महामंत्री श्रवण कुमार मौर्य, हरिनाथ सिंह,शिवम पांडे, नवरत्न कुमार, अभिषेक, आशु राजभर, रोहित कुमार आदि मुख्य रूप से उपस्थित रहे। राष्ट्रीय अध्यक्ष के प्रवास के दौरान कार्यकर्ताओं का उत्साह देखते ही बनता था । प्रवास के दौरान सभी के स्नेह प्रेम एवं सहयोग हेतु महामंत्री तरुण कुमार शुक्ला ने सभी का आभार व्यक्त किया।