वशिष्ठ गोंड की रिपोर्ट वाराणसीआज दिनांक 5/4/26 अखिल भारतीय गोंड आदिवासी संघ वाराणसी के मंथली बैठक मे अपने समाज के जाति प्रमाण पत्र के समस्याके समाधान हेतु दिनांक 29 अप्रैल 2026 दिन बुधवार समय 10 बजे सुबह स्थान मिन्ट हाऊस ताज होटल के सामने स्वामी विवेकानंद जी स्मारक ( मुर्ति) के पास से चल कर कचहरी स्थित जिलाधिकारी कार्यालय का घेराव करना है जिसमे आप सभी लोग अपने अधिकार के लिए अधिक से अधिक संख्या मे उपस्थित होकर कार्यक्रम मे शामिल होने की कृपा करे
बैठक मे संकृय जिलापदाधिकारी प्रमोद कुमार गोंड जी जिला महामंत्री, अमर नाथ गोंड जी को जिला उपाध्यक्ष का नियुक्ति पत्र राष्ट्रीय कार्य समिति सदस्य आदरणीय सुर्य कुमार गोंड एडवोकेट जी के हाथो दिया गया
और संगठन के विस्तार हेतु भाई चाँद रतन गोंड जी व जुगल किशोर गोंड जी को जिला उपाध्यक्ष एवं गोपाल गोंड जी को जिलामंत्री सभी के सहमति से बनाया गया
बैठक के अंत मे स्व0 प्रदेश मंत्री राजेंद्र प्रसाद गोंड जी व उनकी जीवन संगिनी स्व0 रन्नो देवी जी के चित्र पर सामुहिक रूप से पुष्प अर्पित उन दोनो पवित्र आत्माओ के शान्ति के लिए बड़ा देब से प्रार्थना किया