Follow us on

प्रयागराज : झूंसी के थानाध्यक्ष बने SI प्रकाश सिंह, पूर्व मे वाराणसी के कई चौकियों के रह चुके हैं प्रभारी

Share this post:

प्रयागराज रिपोर्ट कुलदीप बरनवालप्रयागराज कमिश्नरेट में बड़ा फेरबदल हुआ है। उप निरीक्षक प्रकाश सिंह को झूंसी थाने का नया थानाध्यक्ष बनाया गया है। पुलिस कमिश्नर पीयूष मोर्डिया ने उन पर भरोसा जताते हुए यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है बताया जा रहा है कि प्रकाश सिंह मूल रूप से मऊ जिले के रहने वाले हैं और अपनी तेजतर्रार कार्यशैली के लिए जाने जाते हैंवाराणसी में कर चुके हैं चौकी प्रभारी के रूप में काम झूंसी थानाध्यक्ष बनने से पहले प्रकाश सिंह वाराणसी कमिश्नरेट में कई महत्वपूर्ण चौकियों का प्रभारी रह चुके हैं। वहां उनके कार्यकाल को काफी सराहा गया था।

चर्चित IPS अजय पाल के रहे हैं PRO

उप निरीक्षक प्रकाश सिंह चर्चित IPS अधिकारी अजय पाल के PRO के रूप में भी कार्य कर चुके हैं। माना जा रहा है कि अपने अनुभव और कार्यकुशलता के चलते ही उन्हें प्रयागराज के सबसे संवेदनशील थानों में से एक झूंसी की कमान दी गई है।उनके थानाध्यक्ष बनने की खबर के बाद से ही बधाईयों का तांता लगा हुआ है। सोशल मीडिया पर भी लोग उन्हें बधाई दे रहे हैं।

 

लेखक के बारे में

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

मौसम अपडेट

राशिफल

0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x