Follow us on

परिषदीय विद्यालय के 349 दिव्यांग बच्चों को 517 सहायक उपकरण देने हेतु किया गया चिन्हित

Share this post:

वाराणसी वरिष्ठ पत्रकार राजेंद्र गुप्ता की रिपोर्ट — राज्य परियोजना कार्यालय उत्तर प्रदेश लखनऊ के निर्देशानुसार बेसिक शिक्षा विभाग के अंतर्गत जनपद वाराणसी के परिषदीय प्राथमिक, उच्च प्राथमिक एवं कंपोजिट विद्यालयों में अध्यनरत दिव्यांग बच्चों को सहायक उपकरण दिए जाने हेतु विकास खंड बड़ागांव, पिंडरा एवं सेवापुरी के दिव्यांग बच्चों हेतु दिनांक 16.09.2026 को बीआरसी बड़ागांव, विकासखंड हरहुआ, चिरईगांव, चोलापुर काशी विद्यापीठ, आराजी लाइन्स एवं नगर क्षेत्र के दिव्यांग बच्चों हेतु दिनांक 18.09.2026 को कंपोजिट विद्यालय शिवपुर नगर क्षेत्र में एलिम्को मेजरमेंट कैंप का आयोजन किया गया है। इस कैंप का आयोजन जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी वाराणसी के निर्देशन में किया गया है। इस कैम्प के आयोजन में समस्त खंड शिक्षा अधिकारी, जिला समन्वयक (समेकित शिक्षा) जनपद के समस्त स्पेशल एजुकेटरफिजियोथेरेपिस्ट द्वारा सहयोग किया गया। इस कैंप में बच्चों को उपकरण की आवश्यकता का चिन्हांकन एलिम्को (भारतीय कृत्रिम अंग निर्माण निगम) कानपुर के तकनीकी विशेषज्ञ आदर्श द्विवेदी एवं उनकी टीम द्वारा किया गया।इस कैम्प में कुल 370 बच्चे उपस्थित हुए थे। जिसमें उपकरण के लिए 349 बच्चे चिन्हित किए गए। उपकरण के लिए चिन्हित बच्चों को 517 उपकरण व्हीलचेयर 87, ट्राई साइकिल 20, टीएलएम किट- 175, सुगम्य केन-10, कैलीपर- 33, ब्रेल किट-13, श्रवण यंत्र-88,सीपी चेयर-06, बैसाखी-26, रोलेटर-58, एवं मोटराइज्ड ट्राई साइकिल- एक का वितरण दिनांक 27 नवंबर 2026 एवं 28 नवंबर 2026 को कैंप लगाकर बच्चों को किया जाएगा

लेखक के बारे में

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

मौसम अपडेट

राशिफल

0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x