वरिष्ठ पत्रकार राजेंद्र गुप्ता
वाराणसी — श्री अग्रसेन कन्या पीजी कॉलेज वाराणसी के बुलानाला परिसर में बुधवार को महाविद्यालय के सामुदायिक सेवा केंद्र एवं दीनदयाल उपाध्याय राजकीय अस्पताल के संयुक्त तत्वावधान में स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इस अवसर पर विद्यालय के अध्यक्ष दीपक अग्रवाल लायन ने छात्राओं को रक्तदान के लिए प्रेरित किया और कहा कि रक्तदान महापुण्य का कार्य है। यह ना केवल जरूरतमंदों को नया जीवन देता है, बल्कि नियमित ,रक्तदान से रक्तदाता का शारीरिक व मानसिक स्वास्थ्य भी ठीक रहता है। प्रबंधक डॉक्टर मधु अग्रवाल ने रक्तदान के लाभ को बताते हुए कहा कि रक्तदान जीवन रक्षक कार्य है। यह ना केवल दूसरों को जीवन देता है बल्कि रक्तदाता के स्वास्थ्य के लिए भी लाभकारी है। कार्यक्रम में एंटीबायोटिक दवाओं के प्रयोग तथा उसके दुष्प्रभाव की भी जानकारी दी गयी। इस अवसर पर महाविद्यालय की छात्राएं ज्योति दुबे, इशिता तिवारी, वैभवी जायसवाल, आंचल तिवारी, आंचल गुप्ता, सृष्टि तिवारी आदि ने रक्तदान किया। इस कार्यक्रम में अध्यक्ष दीपक अग्रवाल,प्रबंधक डा.मधु अग्रवाल, प्राचार्य प्रो. मिथिलेश सिंह ने रक्तदान करने वाली छात्राओं को सर्टिफिकेट देकर सम्मानित किया।इस अवसर पर दीनदयाल स्टाफ की टीम में डा.विजेन्द्र सिंह, रमेश चन्द्र राय, सत्येंद्र सिंह, प्रियंका गोस्वामी, सत्य प्रकाश सिंह, नितेश यादव, शिव तथा महाविद्यालय की सामुदायिक केंद्र की समन्वयक डॉक्टर नीलू गर्ग,सह समन्वयक डा.भावना शर्मा, अधिष्ठाता छात्र कल्याण प्रो.अनिता सिंह,डा.श्रृंखला,डा.वन्दनी,डा.नीता विशाल समेत अनेक प्रवक्तागण व छात्राएं उपस्थित