वरिष्ठ पत्रकार राजेंद्र गुप्ता
वाराणसी — श्री अग्रसेन कन्या पीजी कालेज बुलानाला वाराणसी परिसर में बुधवार को गृह विज्ञान विभाग द्वारा रेजोनेंस- 2026 ” कबाड़ से जुगाड़” कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसका मुख्य विषय “कबाड़ से जुगाड़ “रहा। इस कार्यक्रम का शुभारम्भ माता सरस्वती व महाराज अग्रसेन की प्रतिमा पर माल्यार्पण व दीप प्रज्वलन कर कराया गया। इस कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में डॉक्टर मधु विश्वकर्मा असिस्टेंट प्रो. काशी नरेश राजकीय पीजी कॉलेज ज्ञानपुर भदोही ने “सर्कुलर वेस्ट मैनेजमेंट ए साइलेंट रोल इन सस्टेनेबिलिटी” विषय पर अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि आज के समय में कचरा प्रबंधन केवल एक आवश्यकता ही नहीं बल्कि सतत विकास का आधार बन चुका है। यदि हम घरेलू एवं औद्योगिक अपशिष्ट का सही प्रबंधन करें तो ना केवल पर्यावरण को प्रदूषण से बचाया जा सकता है बल्कि इससे उपयोगी उत्पाद भी तैयार किया जा सकता हैं। सहायक मंत्री रुबिशाह ने कहा कि कबाड़ को संसाधन के रूप में देखना ही नवाचार की पहली सीढ़ी है। जिसे भविष्य में स्वरोजगार के रूप में परिवर्तित किया जा सकता है। विभागाध्यक्ष प्रो. अनिता सिंह ने कहा कि इस प्रकार के कार्यक्रम विद्यार्थियों में वैज्ञानिक सोच, रचनात्मकता एवं आत्मनिर्भरता की भावना को प्रोत्साहित करते हैं। कबाड़ से जुगाड़ जैसी गतिविधियां ना केवल पर्यावरण संरक्षण मे सहायक है बल्कि यह छात्रों को व्यवहारिक ज्ञान भी प्रदान करती हैं। जिससे वह भविष्य में स्वरोजगार के अवसर भी प्राप्त कर सकते हैं। इस अवसर पर छात्राओं द्वारा कबाड़ से तैयार किए गए विभिन्न उपयोगी एवं आकर्षक उत्पादों की प्रदर्शनी भी लगाई गई। जिसमें सभी ने उत्साह के साथ हिस्सा लिया। प्रदर्शनी में दैनिक उपयोग की वस्तुएं, सजावटी सामग्री, नवाचार आधारित मॉडल प्रस्तुत किए गए। इस कार्यक्रम का संचालन छात्रा आकांक्षा गुप्ता एवं धन्यवाद ज्ञापित डा.उषा बालचंदानी द्वारा किया गया। इस प्रतियोगिता में 53 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया।जिसमें पूर्णिमा गुप्ता प्रथम, ऋतुराज द्वितीय, शालिनी पाण्डेय तृतीय एवं शुभांगी श्रीवास्तव को सांत्वना पुरस्कार दिया गया। इस अवसर पर छात्रों द्वारा बेकरी उत्पादों की भी प्रदर्शनी लगाई गयी।इस कार्यक्रम में प्रो. आकाश, प्रो. वेणु वनिता,प्रो.कुमुद,डा.अंजली त्यागी, डॉ अनु श्रीवास्तव,डा. दिव्या राय, डा. सुमन तिवारी, डा.शालिनी श्रीवास्तव,डा.रूचि त्रिपाठी ,डा.सीमा अस्थाना,डा.जेपी शर्मा तथा विद्यालय के कर्मचारी गण तथा सैकड़ों छात्राएं उपस्थित