Follow us on

अघोरपीठ बाबा कीनाराम स्थल पर नव कन्या व भैरव पूजन हुआ सम्पन्न 

Share this post:

रिपोर्ट वरिष्ठ पत्रकार राजेंद्र गुप्ता

वाराणसी — नवरात्रि के नौ दिनों तक भगवती के हर रूपों की आराधना और पूजा अर्चना तथा नवमी कन्या पूजन के साथ चैत्र नवरात्र पूजन शुक्रवार को सकुशल संपन्न हुआ। शहर में हर जगह नवमी कन्या पूजन के चलते भीड़-भाड़ और उत्साह का माहौल बना रहा। नवमी कन्या पूजन का सर्वाधिक आकर्षण रवींद्र पुरी स्थित विश्वविख्यात अघोरपीठ बाबा कीनाराम स्थल क्रीं कुण्ड में देखने को मिला। जहां सुबह आश्रम की साफ सफाई और दैनिक आरती पूजन के बाद यहां के पीठाधीश्वर परम पूज्य अघोराचार्य महाराज बाबा सिद्धार्थ गौतम राम के दिशा निर्देशन में नवमी पर नौ कन्याओं के पूजन का शुभारंभ हुआ। सभी नौ कन्याओं का श्रृंगार कर उन्हें देवी रूप में और एक बालक का श्रृंगार कर उन्हें भैरव बाबा के रूप में प्रतिष्ठित किया गया। नवरात्रि पूजन के पुरोहित आचार्य प्रकाश और आश्रम की वरिष्ठ सदस्या संगीता सिंह की अगुवाई में शुक्रवार को श्रद्धालुजनो द्वारा देवी स्वरूप में विराजमान सभी नव बाल कन्याओं और भैरव रूप में बालक के पांव पखारे गए। तत्पश्चात सभी नौ देवियों और भैरव जी की विधि विधान से पूजा अर्चना कर उनकी आरती उतारी गई। इसके उपरांत सभी देवियों और भैरव जी को विभिन्न पकवान का भोग लगाया गया।उन्हें तृप्ति करवा कर,पांव छूकर उनका आशीर्वाद लिया गया। इस अवसर पर वहां पर उपस्थित सैकड़ो भक्तजनों द्वारा जय मां सर्वेश्वरी और हर हर महादेव का उद्घोष लगातार होता रहा। उसके बाद हजारों लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया। गौरतलब हो कि अघोरपीठ बाबा कीनाराम स्थल क्रीं कुण्ड में नवरात्रि का पर्व और नवमी कन्या पूजन देखने के लिए देश और दुनिया के हजारों साधक महात्माओं के साथ- साथ आम श्रद्धालुजन भी भारी संख्या में यहां आते हैं, और प्रसाद ग्रहण करने के उपरांत ही घर जाते हैं।

लेखक के बारे में

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

मौसम अपडेट

राशिफल

0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x